गुजरात के विष्णु वाघेला भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम के कप्तान हैं। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले विष्णु ने बचपन में आंखों की रोशनी गंवा दी थी, लेकिन इसके बावजूद फुटबॉल खेलने का सपना देखा और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई। बनासकांठा की पालनपुर तालुका के वाडा गांव में रहने वाले विष्णु की इस उपलब्धि से न सिर्फ उनका परिवार, बल्कि पूरा गांव बेहद खुश है।

Advertisement

मुश्किल हालात के बावजूद विष्णु ने कभी फुटबॉल के प्रति जुनून को कम नहीं होने दिया। इस बीच परिवार हर कदम पर उनके साथ खड़ा रहा।

विष्णु वाघेला ने बताया, "मैं करीब 10 देश खेलने जा चुका हूं। 2-3 टूर पर मैंने 'बेस्ट प्लेयर' का खिताब भी अपने नाम किया है। मैं भारतीय टीम के लिए बतौर डिफेंडर खेलता हूं, जबकि गुजरात टीम के लिए स्ट्राइकर के तौर पर खेलता हूं। मुझे तीन बार टॉप स्कोरर का अवॉर्ड भी मिला है।"

विष्णु के पिता तेजूभाई वाघेला ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को पढ़ाई के लिए थरा भेजा था, जिसके बाद वह पालनपुर गए और फिर वहां से अहमदाबाद पहुंचे। अहमदाबाद से विष्णु ने फुटबॉल खेलना शुरू किया और गांव वालों ने उनका काफी सपोर्ट किया। इसके बाद विष्णु ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, उन्होंने राज्य स्तर पर खेलने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर भी नाम कमाया।

विष्णु वाघेला के खेल को निखारने में अहमदाबाद के ब्लाइंड पीपल्स एसोसिएशन (बीपीए) का अहम योगदान रहा, जिसने सरकार और लोगों के सहयोग से विष्णु को न सिर्फ स्पोर्ट्स ग्राउंड उपलब्ध कराया, बल्कि बेहतर प्रशिक्षण की सुविधा भी दी।

बीपीए के महासचिव भूषण पुनानी ने कहा, "मंडल के पास नाज गांव में एक अत्याधुनिक फुटबॉल ग्राउंड है। यहां दूसरी बार प्रीमियर लीग में मैच हुआ है। आज के वक्त में गुजरात विष्णु वाघेला की हिम्मत पहल और साहस से 'फुटबॉल फॉर द ब्लाइंड' में पूरे देश में अग्रणी राज्य है।"

विष्णु वाघेला के खेल को निखारने में अहमदाबाद के ब्लाइंड पीपल्स एसोसिएशन (बीपीए) का अहम योगदान रहा, जिसने सरकार और लोगों के सहयोग से विष्णु को न सिर्फ स्पोर्ट्स ग्राउंड उपलब्ध कराया, बल्कि बेहतर प्रशिक्षण की सुविधा भी दी।

Also Read: LIVE Cricket Score

गुजरात सरकार खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं और प्रशिक्षण दे रही है। साथ ही उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी समर्थन के कारण विष्णु वाघेला जैसे खिलाड़ी देश और दुनिया में गुजरात का नाम रोशन कर रहे हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार