फ्रांस के थॉम गिकेल और डेल्फिन डेलरू की जोड़ी ने पहली बार बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। उन्होंने पहला गेम गंवाने के बाद चीनी जोड़ी के खिलाफ सेमीफाइनल में शानदार जीत दर्ज की।

Advertisement

गिक्वेल-डेलरू ने रोमांच से भरे मुकाबले में चीन के जियांग जेनबांग और वेई याक्सिन की जोड़ी को 19-21, 21-13, 21-11 से हराया। फ्रांस की जोड़ी के लिए मैच की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्हें पहला गेम 19-21 से गंवाना पड़ा। हालांकि, इसके बाद दूसरे गेम में गिक्वेल और डेलरू ने शानदार वापसी की और दूसरे गेम को 21-13 से जीतकर मैच को निर्णायक गेम तक पहुंचाया। तीसरे गेम में भी फ्रांस की जोड़ी का प्रदर्शन दमदार रहा और उन्होंने गेम को 21-11 से जीतकर पहली बार फाइनल का टिकट हासिल किया।

जीत के बाद पत्रकारों संग बातचीत करते हुए गिक्वेल-डेलरू ने कहा कि वह जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। दरअसल, फ्रांस की इस जोड़ी की टी-शर्ट पर लिखा था,'हम जीतने के लिए तैयार हैं" इसको लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "हां, हम जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फाइनल तक पहुंचने के लिए अपनी तैयारियों को लेकर बात करते हुए इस जोड़ी ने कहा, "मुझे लगता है कि हमने विश्व चैंपियनशिप के लिए लगभग वैसी ही तैयारी की जैसी पिछले साल की थी। हमने दो-तीन महीने अच्छी ट्रेनिंग की और कुछ टूर्नामेंट भी खेले। पिछले टूर के दौरान हमारा आत्मविश्वास बढ़ा, इसलिए मुझे लगता है कि हम अच्छी स्थिति में हैं।"

गिक्वेल-डेलरू ने रोमांच से भरे मुकाबले में चीन के जियांग जेनबांग और वेई याक्सिन की जोड़ी को 19-21, 21-13, 21-11 से हराया। फ्रांस की जोड़ी के लिए मैच की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्हें पहला गेम 19-21 से गंवाना पड़ा। हालांकि, इसके बाद दूसरे गेम में गिक्वेल और डेलरू ने शानदार वापसी की और दूसरे गेम को 21-13 से जीतकर मैच को निर्णायक गेम तक पहुंचाया। तीसरे गेम में भी फ्रांस की जोड़ी का प्रदर्शन दमदार रहा और उन्होंने गेम को 21-11 से जीतकर पहली बार फाइनल का टिकट हासिल किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

फ्रांस में बैडमिंटन के प्रति खिलाड़ियों की बढ़ती दिलचस्पी को लेकर डेल्फिन डेलरू ने कहा, "हां, मुझे लगता है कि पेरिस ओलंपिक के बाद से फ्रांस में बैडमिंटन काफी आगे बढ़ रहा है। हम देख सकते हैं कि अब बहुत से लोग इसे खेल रहे हैं। इस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हमारी टीम बहुत अच्छी है, इसलिए खेलने के लिए माहौल भी बहुत बढ़िया है। मुझे लगता है कि फ्रांस में बैडमिंटन पहले के मुकाबले ज्यादा प्रोफेशनल हो गया है, जिससे हमें बेहतर होने में मदद मिलती है।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार