फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई। इस जीत के बाद स्पेन के हेड कोच लुइस डे ला फुएंते ने टीम के प्रदर्शन को लगभग परफेक्ट बताया। हालांकि, उन्होंने साथ ही चेतावनी भी दी कि आगे के मुकाबले और भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण होंगे।
मैच में स्पेन की ओर से पेड्रो पोरो ने अपना पहला इंटरनेशनल गोल किया, जबकि मिकेल ओयारजाबल ने दो गोल दागकर टीम को शानदार जीत दिलाई। मुकाबले में स्पेन पूरी तरह से हावी नजर आया और टीम ने ऑस्ट्रिया को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। 'सिन्हुआ' के मुताबिक डे ला फुएंते ने मैच के बाद कहा, "बड़ी टीमें तब सामने आती हैं जब उनकी मौजूदगी की जरूरत होती है। मुझे लगता है कि आज हमने एक शानदार मैच देखा है। मैं खुश हूं, क्योंकि हर तरह से हम लगभग परफेक्ट रहे, लेकिन हमें सुधार करते रहना होगा। अब हर मैच बहुत मुश्किल होने वाला है।" क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए स्पेन का सामना अब पुर्तगाल से 7 जुलाई को होगा।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई। इस जीत के बाद स्पेन के हेड कोच लुइस डे ला फुएंते ने टीम के प्रदर्शन को लगभग परफेक्ट बताया। हालांकि, उन्होंने साथ ही चेतावनी भी दी कि आगे के मुकाबले और भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण होंगे।
Also Read: LIVE Cricket Score
डे ला फुएंते ने ओयारजाबल को एक बेहतरीन खिलाड़ी बताते हुए कहा कि वह बहुत प्रतिभाशाली हैं, लेकिन साथ ही बेहद साधारण और जमीन से जुड़े इंसान भी हैं। यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। इस मैच में स्पेन के गोलकीपर उनाई साइमन ने भी बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने वर्ल्ड कप में लगातार 519 मिनट तक बिना गोल खाए खेलने का रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही उन्होंने 1990 में इटली के गोलकीपर वाल्टर जेंगा के 517 मिनट के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। साइमन की यह लगातार पांचवीं क्लीन शीट थी, जिसकी शुरुआत वर्ल्ड कप 2022 में हुई थी। उनकी शानदार गोलकीपिंग ने स्पेन के डिफेंस को बेहद मजबूत बना दिया है।