स्पेन के 19 वर्षीय युवा टेनिस खिलाड़ी राफेल जोडार ने विंबलडन 2026 के तीसरे राउंड में जगह बना ली है। एक सेट से पिछड़ने के बाद राफेल ने बेहतरीन वापसी करते हुए अपने ही देश के अनुभवी खिलाड़ी पाब्लो कैरेनो बुस्टा को पांच सेटों के रोमांचक मुकाबले में 3-6, 6-3, 1-6, 6-3, 6-4 से हराया।

Advertisement

यह मुकाबला बुधवार शाम शुरू हुआ था, लेकिन अंधेरा होने के कारण मैच को बीच में रोकना पड़ा था। उस समय कैरेनो बुस्टा दो सेट जीत चुके थे, जबकि जोडार चौथे सेट में 2-1 से आगे थे। गुरुवार को मैच दोबारा शुरू हुआ और जोडार ने शानदार खेल दिखाते हुए तीन घंटे 43 मिनट तक चले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की।

Advertisement

चौथा सेट जीतकर मैच को दो-दो सेट की बराबरी पर लाने के बाद जोडार ने निर्णायक पांचवें सेट की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की। उन्होंने पहले ही गेम में 0-40 की बढ़त बनाकर तीन ब्रेक प्वाइंट हासिल किए, लेकिन कैरेनो बुस्टा ने उन तीन ब्रेक प्वाइंट को रोककर गेम अपने नाम कर लिया। इसके बावजूद जोडार ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने शानदार वापसी करते हुए अगले चार गेम अपने नाम किए और आखिरकार मैच जीतकर तीसरे दौर में प्रवेश किया।

यह लगातार दूसरा ग्रैंड स्लैम है, जिसमें जोडार ने कैरेनो बुस्टा के खिलाफ पांच-सेट के मुकाबले में जीत हासिल की है। इससे पहले, इसी साल फ्रेंच ओपन में भी उन्होंने दो सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए कैरेनो बुस्टा को हराया था। उस जीत के दम पर वह अपने करियर में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे।

विंबलडन में जोडार का अनुभव अभी बहुत कम है। इससे पहले, वह 2024 में जूनियर वर्ग के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे। इस बार उन्होंने पहली बार पेशेवर खिलाड़ी के रूप में विंबलडन खेलते हुए लगातार दो मैच जीते हैं। खास बात यह है कि यह उनके करियर के पहले टूर-स्तर के घास कोर्ट मुकाबले भी हैं। इस उपलब्धि के साथ वह ओपन एरा में विंबलडन पुरुष एकल के तीसरे दौर में पहुंचने वाले केवल तीसरे स्पेनिश किशोर खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि राफेल नडाल और कार्लोस अल्काराज ने हासिल की थी।

यह लगातार दूसरा ग्रैंड स्लैम है, जिसमें जोडार ने कैरेनो बुस्टा के खिलाफ पांच-सेट के मुकाबले में जीत हासिल की है। इससे पहले, इसी साल फ्रेंच ओपन में भी उन्होंने दो सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए कैरेनो बुस्टा को हराया था। उस जीत के दम पर वह अपने करियर में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

पिछले एक साल में जोडार ने विश्व रैंकिंग में भी बड़ी छलांग लगाई है। एक साल पहले वह एटीपी रैंकिंग में 554वें स्थान पर थे, लेकिन लगातार शानदार प्रदर्शन की बदौलत अब लाइव रैंकिंग में 25वें स्थान तक पहुंच गए हैं। अब तीसरे दौर में उनका सामना जापान के क्वालिफायर शिंटारो मोचिजुकी से होगा। इस मुकाबले का विजेता चौथे दौर में मौजूदा चैंपियन जैनिक सिनर या अमेरिका के जेनसन ब्रूक्सबी से भिड़ेगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार