विंबलडन 2026 की शुरुआत 29 जून से हो रही है। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले हर पुरुष और महिला खिलाड़ी का सपना खिताब जीतना होता है। विजेता को पुरस्कार स्वरुप बड़ी राशि मिलती है। उपविजेता रहने वाले खिलाड़ी भी पुरस्कार के रूप में मोटी रकम हासिल करते हैं। आइए जानते हैं कि विंबलडन 2026 में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार के रूप में कितनी राशि मिलेगी?

Advertisement

विंबलडन चार प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में से एक है। टूर्नामेंट एकल (महिला और पुरुष), डबल (महिला और पुरुष), और मिश्रित (महिला और पुरुष एक साथ) के प्रारूप में आयोजित होता है। विंबलडन की पुरस्कार राशि पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत बढ़ाई गई है। विंबलडन 2026 की कुल पुरस्कार राशि 64.2 मिलियन पाउंड है।

Advertisement

महिला और पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों में प्रत्येक को पुरस्कार राशि के रूप में 3.6 मिलियन पाउंड दिया जाएगा। भारतीय रुपये में यह राशि करीब 46 करोड़ रुपए है। वहीं, महिला और पुरुष एकल वर्ग के उपविजेताओं को पुरस्कार राशि के रूप में 1.8 मिलियन पाउंड दिया जाएगा। यह राशि भारतीय रुपये में करीब 23 करोड़ के बराबर है।

विंबलडन 2026 में महिला और पुरुषों की डबल स्पर्धा के विजेताओं को प्रति जोड़ी 760,000 पाउंड की राशि मिलेगी। भारतीय रुपये में यह राशि लगभग 8.3 करोड़ है। यह राशि 2025 की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है। डबल स्पर्धा के उपविजेताओं को 380,000 पाउंड, यानी भारतीय रुपये में करीब 4.1 करोड़, मिलेंगे।

मिश्रित डबल्स के विजेताओं को विंबलडन 2026 में पुरस्कार राशि के रूप में 148,000 पाउंड मिलेंगे। वहीं उपविजेताओं को 74,000 पाउंड मिलेंगे।

इसके अलावा हर वर्ग में प्रथम चरण से लेकर सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि तय है।

Advertisement

मिश्रित डबल्स के विजेताओं को विंबलडन 2026 में पुरस्कार राशि के रूप में 148,000 पाउंड मिलेंगे। वहीं उपविजेताओं को 74,000 पाउंड मिलेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

एलटीए खेल में भागीदारी बढ़ाने, कोर्ट का नवीनीकरण करने, कुलीन खिलाड़ियों के विकास का समर्थन करने और विंबलडन की तैयारी के लिए घास के कोर्ट पर टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए काम करता है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार