बुल्गारिया के अनुभवी खिलाड़ी ग्रिगोर दिमित्रोव ने विंबलडन 2026 के चौथे दौर में जगह बना ली है। दिमित्रोव ने रोमांचक मुकाबले में इटली के माटेओ बेरेटिनी को पांच सेट तक चले मुकाबले में 6-3, 6-4, 3-6, 5-7, 6-3 से हराया।

Advertisement

दिमित्रोव के लिए यह जीत खास रही, क्योंकि उन्होंने पिछले साल इसी कोर्ट पर चोट के कारण जैनिक सिनर के खिलाफ मैच बीच में छोड़ दिया था। हालांकि, इस बार उन्होंने शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की। मैच खत्म होने के बाद दिमित्रोव भावुक अंदाज में अपने हाथ उठाकर जीत का जश्न मनाया।

पहले दो सेटों में दिमित्रोव पूरी तरह हावी रहे और उन्होंने मजबूत सर्विस और बेहतरीन शॉट्स के दम पर 2-0 की बढ़त बनाई। हालांकि, इसके बाद बेरेटिनी ने बेहतरीन वापसी की। इटली के खिलाड़ी ने तीसरा और चौथा सेट जीतकर मुकाबले को पांचवें सेट तक पहुंचा दिया। निर्णायक सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन दिमित्रोव ने महत्वपूर्ण मौके पर बेरेटिनी की सर्विस तोड़कर बढ़त हासिल की और सेट को 6-3 से जीतते हुए मुकाबले को अपने नाम कर लिया। यह मुकाबला तीन घंटे और 32 मिनट तक चला और दोनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन दमदार रहा।

मैच के बाद दिमित्रोव ने कहा कि पिछले साल की निराशा के बाद इस कोर्ट पर जीत हासिल करना उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ जीत या हार की बात नहीं है, बल्कि हर चुनौती को पार करने के बारे में है। बल्गेरियाई टेनिस खिलाड़ी ग्रिगोर दिमित्रोव के लिए वापसी का सफर आसान नहीं रहा। चोट के बाद वह लंबे समय तक कोर्ट से दूर रहे और अक्टूबर के अंत में पेरिस टूर्नामेंट में उनकी वापसी भी सफल नहीं रही, जहां वह दूसरे राउंड से पहले ही हट गए।

पहले दो सेटों में दिमित्रोव पूरी तरह हावी रहे और उन्होंने मजबूत सर्विस और बेहतरीन शॉट्स के दम पर 2-0 की बढ़त बनाई। हालांकि, इसके बाद बेरेटिनी ने बेहतरीन वापसी की। इटली के खिलाड़ी ने तीसरा और चौथा सेट जीतकर मुकाबले को पांचवें सेट तक पहुंचा दिया। निर्णायक सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन दिमित्रोव ने महत्वपूर्ण मौके पर बेरेटिनी की सर्विस तोड़कर बढ़त हासिल की और सेट को 6-3 से जीतते हुए मुकाबले को अपने नाम कर लिया। यह मुकाबला तीन घंटे और 32 मिनट तक चला और दोनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन दमदार रहा।

Also Read: LIVE Cricket Score

अब चौथे दौर में दिमित्रोव का सामना वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी आर्थर फेरी से होगा। आर्थर ने जिजो बर्ग्स को पांच सेट तक चले मुकाबले में हराकर चौथे राउंड का टिकट हासिल किया है। फेरी ने चार घंटे से अधिक चले इस मैच में 7-6 के टाईब्रेक में जीत दर्ज कर पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के चौथे दौर में जगह बनाई है। दोनों वाइल्ड कार्ड खिलाड़ियों का चौथे दौर में पहुंचना इस बार के विंबलडन में एक दुर्लभ उपलब्धि है। यह 2002 के बाद पहली बार हुआ है जब दो वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी किसी ग्रैंड स्लैम के राउंड ऑफ 16 में पहुंचे हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार