जापान की स्टार टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने विंबलडन 2026 में बड़ा उलटफेर करते हुए दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को सीधे सेटों में 6-2, 7-6(2) से हराकर पहली बार टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सेंटर कोर्ट पर खेले गए इस मुकाबले में ओसाका ने शानदार खेल दिखाया और सिर्फ एक घंटा 28 मिनट में जीत दर्ज की।

Advertisement

चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन ओसाका के लिए यह जीत बेहद खास रही। वह पिछले कई मुकाबलों में सबालेंका से हारती रही थीं। 2026 में दोनों के बीच हुए तीनों मैच सबालेंका ने जीते थे। ओसाका ने 2018 में खेले गए यूएस ओपन के बाद पहली बार सबालेंका को हराया है।

Advertisement

मैच की शुरुआत से ही ओसाका बेहतरीन लय में नजर आईं। उन्होंने तेज और सटीक शॉट्स लगाए और सबालेंका को अपनी लय में आने का मौका नहीं दिया। पहले सेट में उन्होंने लगातार दबाव बनाए रखा और सेट को आसानी से 6-2 से जीता। दूसरे सेट में मुकाबला कड़ा रहा। सबालेंका ने वापसी की कोशिश की और मैच को टाई-ब्रेक तक पहुंचा दिया। हालांकि, टाई-ब्रेक में ओसाका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेट को 7-2 से जीता और मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन ओसाका के लिए यह जीत बेहद खास रही। वह पिछले कई मुकाबलों में सबालेंका से हारती रही थीं। 2026 में दोनों के बीच हुए तीनों मैच सबालेंका ने जीते थे। ओसाका ने 2018 में खेले गए यूएस ओपन के बाद पहली बार सबालेंका को हराया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, इस हार के साथ सबालेंका का लगातार 14 ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का सिलसिला भी समाप्त हो गया। बेलारूसी खिलाड़ी की जीत का यह सिलसिला 2022 यूएस ओपन से शुरू हुआ था। इसके अलावा, 2020 यूएस ओपन के बाद यह पहला मौका है जब उन्हें किसी ग्रैंड स्लैम में सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा है। ओसाका की इस शानदार जीत ने उन्हें विंबलडन खिताब की मजबूत दावेदारों में शामिल कर दिया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार