Commonwealth Weightlifting Championships: पेरिस ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहीं मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर लगभग 1 साल बाद दमदार वापसी की है। इसे चानू ने अपने करियर का यादगार पल बताया है।

Advertisement

आईएएनएस से बातचीत करते हुए मीराबाई चानू ने कहा, "यह यादगार था क्योंकि इस प्रतियोगिता में इस वर्ग में मैंने पहली बार भारत के लिए पदक जीता। मैं बहुत खुश हूं। चैंपियनशिप में पदक जीते हुए मुझे काफी समय हो गया था। 48 किग्रा वर्ग में बदलाव के बाद यह मेरी पहली प्रतियोगिता थी।"

Advertisement

मीराबाई ने स्नैच में 84 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 109 किग्रा सहित कुल 193 किग्रा भार उठाकर पहला स्थान हासिल किया था। नए भार वर्ग में फिट होने के लिए एक किग्रा और वजन कम करने का फैसला उनके लिए फायदेमंद साबित हुआ और उन्होंने 2026 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया।

उनका अगला लक्ष्य नॉर्वे के फोर्डे में 1 से 10 अक्टूबर तक होने वाली विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत के लिए पदक जीतना है।

मीराबाई ने कहा, "पूरी भारतीय टीम बहुत अच्छी तैयारी कर रही है। हम सभी पदक जीतने की कोशिश करेंगे। हमें प्रतियोगिता के दिन पता चलेगा कि क्या होने वाला है, लेकिन भारतीय टीम इसके लिए बहुत अच्छी तैयारी कर रही है।"

ओलंपिक पर केंद्रित एक पैनल चर्चा के दौरान, भारत की पूर्व महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल ने टीम के सफर पर बात की, जिसमें टोक्यो ओलंपिक में पदक गंवाने का दुख और भविष्य में टीम के विकास के लिए क्या जरूरी है, इस पर उन्होंने अपनी राय रखी।

Advertisement

मीराबाई ने कहा, "पूरी भारतीय टीम बहुत अच्छी तैयारी कर रही है। हम सभी पदक जीतने की कोशिश करेंगे। हमें प्रतियोगिता के दिन पता चलेगा कि क्या होने वाला है, लेकिन भारतीय टीम इसके लिए बहुत अच्छी तैयारी कर रही है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

रानी रामपाल ने कहा, "सबसे अहम लगातार अच्छा प्रदर्शन है। महिला हॉकी में उतार-चढ़ाव आते रहे हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि टीम एशिया कप जीतेगी और विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेगी।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार