भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन के हांगझोऊ में खेले जा रहे हॉकी एशिया कप सुपर 4 के मुकाबले में गोंगशु कैनाल स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मैच में कोरिया को 4-2 से हरा दिया। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय है।

Advertisement

भारतीय टीम ने लीग स्टेज के दमदार प्रदर्शन को सुपर 4 में भी बरकरार रखते हुए कोरिया को जोरदार पटखनी दी। भारत के लिए पहला गोल वैष्णवी फाल्के ने किया। मैच के दूसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को उन्होंने गोल में बदला और भारत को बढ़त दिलाई। वैष्णवी ने गेंद को इंजेक्ट किया था, जिसके बाद उदिता के शॉट को कोरियाई गोलकीपर ने बचा लिया। वैष्णवी खुद गोल पोस्ट के पास खड़ी थी और उन्होंने रिबाउंड करते हुए गेंद को गोल में बदल दिया।

Advertisement

भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन के हांगझोऊ में खेले जा रहे हॉकी एशिया कप सुपर 4 के मुकाबले में गोंगशु कैनाल स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मैच में कोरिया को 4-2 से हरा दिया। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय है।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत की तरफ से तीसरा गोल लालरेमसियामी ने किया। सर्कल के अंदर उदिता से मिले पास को उन्होंने कोरियाई गोलकीपर के करीब से निकाल दिया। कोरियाई गोलकीपर इस तेज शॉट को रोक नहीं सकी। पिछले साल की उपविजेता कोरिया ने भारतीयों पर दबाव बनाए रखा जब युजिन ने 53वें मिनट में एक बार फिर पेनल्टी कॉर्नर के जरिए अपना दूसरा गोल किया। भारत की तरफ से चौथा और निर्णायक गोल अंतिम मिनट में रुतुजा ने किया। पेनल्टी कॉर्नर को रुतुजा ने गोल में बदलकर भारत की जीत पर मुहर लगा दी। भारत का अगला मुकाबला गुरुवार को चीन से होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार