Asian Champions Trophy: भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के ग्रुप चरण के अपने आखिरी मैच में जापान को 3-0 से हरा दिया। गत चैंपियन टीम ने एक भी अंक गंवाए बिना तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया और 19 नवंबर को होने वाले सेमीफाइनल में जापान के खिलाफ अपना मुकाबला तय कर लिया जो तालिका में चौथे स्थान पर रहा है।

Advertisement

जापान ने खेल के पहले हाफ में शानदार डिफेंस का प्रदर्शन किया, लेकिन दूसरे हाफ में नवनीत कौर (37वें मिनट) और दीपिका (47वें मिनट और 48वें मिनट) के गोलों ने भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। यह भारत का आखिरी लीग राउंड मुकाबला था। पांच मैचों में पांच जीत के साथ भारत सबसे ज्यादा अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर है।

Advertisement

भारत ने खेल की शुरुआत धीमी की और जापान की आक्रमण पंक्ति को लगातार पीछे रहने पर मजबूर किया। जापान के हाफ में गेंद पर भारत का कब्जा ज्यादा रहा। भारत को पहला बड़ा मौका तब मिला जब पहले क्वार्टर की समाप्ति से छह मिनट पहले दीपिका ने सर्कल के अंदर जापान के फाउल कराया और भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला, हालांकि यह गोल में नहीं बदल सका।

जापान ने दूसरे क्वार्टर की शुरुआत ज्यादा बॉल कंट्रोल के साथ की और भारत के शूटिंग सर्कल में घुसने की कोशिश की, लेकिन रक्षा पंक्ति को भेदने में असफल रहा। दोनों टीमों ने सर्कल में जगह बनाने के लिए कई बार प्रयास किए, लेकिन गोल करने का कोई मौका नहीं बना पाए। कुछ मौके बने जरूर लेकिन गोल करने में सफलता नहीं मिली।

जापानी डिफेंस ने कई बार नजदीकी बचाव किया। जैसे-जैसे हाफ खत्म होने की तरफ बढ़ने लगा, जापान ने पहल की और भारत को शूटिंग सर्कल में वापस धकेल दिया, लेकिन भारतीय डिफेंस ने मजबूती से पकड़ बनाए रखी और स्कोर 0-0 ही रहा।

जापान ने दूसरे क्वार्टर की शुरुआत ज्यादा बॉल कंट्रोल के साथ की और भारत के शूटिंग सर्कल में घुसने की कोशिश की, लेकिन रक्षा पंक्ति को भेदने में असफल रहा। दोनों टीमों ने सर्कल में जगह बनाने के लिए कई बार प्रयास किए, लेकिन गोल करने का कोई मौका नहीं बना पाए। कुछ मौके बने जरूर लेकिन गोल करने में सफलता नहीं मिली।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार