विमेंस हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) 2025-26 में मंगलवार को एसजी पाइपर्स ने गोलकीपर बंसरी सोलंकी के शानदार सेव और बैकलाइन की मजबूती से शानदार डिफेंस दिखाते हुए रेगुलर टाइम में श्राची बंगाल टाइगर्स के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ खेला, लेकिन उन्हें 6-7 से सडन-डेथ शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ श्राची बंगाल टाइगर्स ने फाइनल में जगह बना ली।

Advertisement

यह मैच पाइपर्स के लिए महज औपचारिकता थी। यह टीम प्वाइंट्स टैली में टॉप पर अपनी शानदार बढ़त के कारण इस मैच से पहले ही फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी थी।

Advertisement

मंगलवार को खेले गए मुकाबले के पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। एसजी पाइपर्स और श्राची बंगाल टाइगर्स ने शुरुआती हमलों के साथ एक-दूसरे का सामना किया।

टाइगर्स ने शुरुआती 3 मिनट के अंदर एक पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन इस मौके का फायदा नहीं उठा सकी। इसके बाद एसजी पाइपर्स ने गेंद पर कब्जा किया और टाइगर्स के डिफेंस को टेस्ट करने के लिए कई बार सर्कल में एंट्री की। शुरुआती गति और दोनों तरफ मिले मौकों के बावजूद, कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। इसी के साथ पहला क्वार्टर 0-0 से गोल रहित समाप्त हुआ।

श्राची बंगाल टाइगर्स ने दूसरे क्वार्टर में एसजी पाइपर्स के डिफेंस पर शुरुआती दबाव बनाया। इस टीम ने लगातार हमले करते हुए एक पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया। हालांकि, पाइपर्स की गोलकीपर बंसरी सोलंकी ने टाइगर्स को गोल करने से रोकने के लिए कई शानदार बचाव किए। लगातार दबाव और पाइपर्स के सर्कल के आसपास लंबे समय तक खेलने के बावजूद, टाइगर्स कोई गोल नहीं कर पाई। हाफ-टाइम ब्रेक तक स्कोर 0-0 ही रहा।

टाइगर्स ने तीसरे क्वार्टर की शुरुआत लगातार प्रेसिंग के साथ की और जल्द ही एक सुनहरा मौका बनाया। इस बीच एसजी पाइपर्स ने भी कुछ अटैकिंग मूव्स किए, लेकिन तीसरा क्वार्टर खत्म होने पर भी स्कोर 0-0 पर ही अटका रहा।

Advertisement

चौथे क्वार्टर की शुरुआत में ही श्रची बंगाल टाइगर्स एक बार फिर गोल के करीब पहुंची। कप्तान लालरेमसियामी के सामने सिर्फ गोलकीपर थीं, लेकिन शानदार फॉर्म में चल रही बंसरी सोलंकी ने सही समय पर बचाव करके स्कोर बराबर रखा। आखिरी मिनटों में पाइपर्स ने अपने अटैकिंग तेज की, लेकिन कोई स्पष्ट मौका नहीं बना सकी। रेगुलेशन टाइम 0-0 से ड्रॉ रहा।

टाइगर्स ने तीसरे क्वार्टर की शुरुआत लगातार प्रेसिंग के साथ की और जल्द ही एक सुनहरा मौका बनाया। इस बीच एसजी पाइपर्स ने भी कुछ अटैकिंग मूव्स किए, लेकिन तीसरा क्वार्टर खत्म होने पर भी स्कोर 0-0 पर ही अटका रहा।

Also Read: LIVE Cricket Score

शूटआउट में जीत से श्रची बंगाल टाइगर्स को एक अहम बोनस प्वाइंट मिला और फाइनल में जगह पक्की हो गई। अब यह टीम 10 जनवरी को एक बार फिर एसजी पाइपर्स का सामना करेगी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार