महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के आठवें मैच में श्राची बंगाल टाइगर्स ने मेजबान रांची रॉयल्स को 1-0 से मात दी। इस मुकाबले का इकलौता गोल अगस्टिना गोरजेलानी ने दागा, जिनके गोल की मदद से टीम को तीन अंक मिले। इसी के साथ श्राची बंगाल टाइगर्स प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है।

Advertisement

मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रांची रॉयल्स ने मुकाबले की शुरुआत में ही मिडफील्ड पर दबदबा बनाते हुए खेल की गति को नियंत्रित किया। पहले क्वार्टर में उन्हें पांच पेनाल्टी कॉर्नर और सात सर्कल पेनिट्रेशन मिले, लेकिन श्राची बंगाल टाइगर्स के गोलकीपर जेनिफर रिजो ने शानदार बचाव किए।

Advertisement

दूसरे क्वार्टर में श्राची बंगाल टाइगर्स ने धीरे-धीरे खेल में अपनी पकड़ बनाते हुए रॉयल्स के डिफेंस पर दबाव डाला। उन्हें सात सर्कल पेनिट्रेशन और कुछ पेनाल्टी कॉर्नर मिले। हालांकि, मेजबान टीम की गोलकीपर माधुरी किंडो गोल पर डटी रहीं और महत्वपूर्ण बचाव करते हुए अपनी टीम को बराबरी पर बनाए रखा। इसके साथ पहला हाफ 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

रांची रॉयल्स ने दूसरे हाफ की शुरुआत में अपने अटैक में तेजी लाई, लेकिन मुकाबले के 37वें मिनट में श्राची बंगाल टाइगर्स की तरफ से अगस्टिना गोरजेलानी ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल करते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। यह सीजन में उनका चौथा गोल था।

घरेलू टीम ने जल्द ही जवाब देने की कोशिश की, लेकिन तीसरे क्वार्टर में दृढ़ और अनुशासित श्राची बंगाल टाइगर्स के डिफेंस को भेदने का कोई रास्ता नहीं मिल पाया।

रांची रॉयल्स ने दूसरे हाफ की शुरुआत में अपने अटैक में तेजी लाई, लेकिन मुकाबले के 37वें मिनट में श्राची बंगाल टाइगर्स की तरफ से अगस्टिना गोरजेलानी ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल करते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। यह सीजन में उनका चौथा गोल था।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

एसजी पाइपर्स 4 में से 3 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर बना हुआ है, जबकि रांची रॉयल्स 4 में से 2 मुकाबले गंवाकर तीसरे स्थान पर है। जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब ने अब तक चार मैच खेले हैं, जिसमें एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। यह टीम सबसे निचले यानी चौथे पायदान पर है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार