Hockey League: सभी की निगाहें राष्ट्रीय चैंपियन हॉकी हरियाणा पर होंगी, जब सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप की शीर्ष आठ टीमें राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग 2024-25 में मंगलवार को अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार होंगी।

Advertisement

यह टूर्नामेंट अपने पहले संस्करण में प्रतिभा और टीम वर्क के शानदार प्रदर्शन का वादा करता है।

Advertisement

लीग दो चरणों में होगी, जिसका उद्घाटन चरण 30 अप्रैल से 9 मई तक होगा। टूर्नामेंट के पहले चरण के सभी मैच मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे।

हॉकी इंडिया ने बताया कि उभरते एथलीटों के लिए एक अभूतपूर्व मंच प्रदान करने और देश में महिला हॉकी के कद को ऊंचा उठाने के इरादे से राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग 2024-25, 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2024 की शीर्ष आठ टीमों को एक साथ लाएगी।

भाग लेने वाली टीमों में हॉकी हरियाणा, हॉकी महाराष्ट्र, हॉकी झारखंड, हॉकी मध्य प्रदेश, हॉकी बंगाल, हॉकी मिजोरम, मणिपुर हॉकी और हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा शामिल हैं।

विशिष्ट घरेलू प्रतियोगिता में एक एकल पूल होगा जिसमें सभी आठ टीमें शामिल होंगी, जो एक आकर्षक राउंड-रॉबिन प्रारूप में एक दूसरे के खिलाफ मुकाबला करेगी।

Advertisement

एक मैच में जीत से टीम को तीन अंक मिलेंगे, जबकि ड्रॉ होने पर एक अंक मिलेगा। इसके अलावा, ड्रा होने की स्थिति में पेनल्टी शूटआउट होगा, जिसमें विजयी टीम अतिरिक्त बोनस अंक अर्जित करेगी।

टूर्नामेंट के पहले चरण में 28 लीग मैच खेले जाएंगे जो देश भर के हॉकी प्रेमियों और प्रशंसकों के लिए एक्शन से भरपूर मुकाबला होगा।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप टिर्की ने कहा, "राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग भारत में महिला हॉकी के लिए एक महत्वपूर्ण इवेंट है। यह लीग केवल प्रतिस्पर्धा के बारे में नहीं है; यह भारतीय खेलों में समावेशिता और सशक्तिकरण की संस्कृति को बढ़ावा देने के बारे में है।"

Advertisement

टूर्नामेंट के शुरुआती दिन में चार मुकाबले होंगे। पहला मैच हॉकी हरियाणा और हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा के बीच होगा। इसके बाद हॉकी महाराष्ट्र का मुकाबला मणिपुर हॉकी से होगा। फिर, मध्य प्रदेश का मुकाबला हॉकी बंगाल से होगा और आखिरी में हॉकी झारखंड और हॉकी मिजोरम की टक्कर होगी। सभी मैचों को फैनकोड पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार