BWF World Championships: बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 से पहले, फ्रांस के नाम टूर्नामेंट के इतिहास में सिर्फ दो ब्रॉन्ज मेडल थे, लेकिन रविवार का दिन उसके लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। इस दिन फ्रांस ने अपने खाते में 2 गोल्ड मेडल जोड़ लिए हैं।

Advertisement

21 वर्षीय एलेक्स लैनियर ने नई दिल्ली में इतिहास रचा। लैनियर, कोडाई नारोओका को 21-11, 21-11 से मात देकर बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में 'मेंस सिंगल्स' का खिताब जीतने वाले पहले फ्रांसीसी बने। यह मुकाबला करीब 50 मिनट तक चला।

इस जीत से फ्रांस को वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में अपना दूसरा गोल्ड मेडल मिला। इससे पहले, रविवार को थॉम गिक्वेल और डेल्फिन डेलरू ने मिक्स्ड डबल्स में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी और वे वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल जीतने वाली पहली फ्रांसीसी जोड़ी बने थे। फ्रांसीसी जोड़ी ने शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन के फेंग यानझे और हुआंग डोंगपिंग को 22-20, 19-21, 21-15 से मात दी थी।

थॉम और डेल्फिन ने पिछले साल फ्रांस में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। करीब 12 महीने बाद इस जोड़ी ने मेडल का रंग 'गोल्ड' में बदला है। उनकी जीत ने मिक्स्ड डबल्स वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाली किसी यूरोपीय जोड़ी के लिए 17 साल के इंतजार को भी खत्म कर दिया।

सिर्फ एक हफ्ते में, फ्रांसीसी बैडमिंटन एक कमजोर टीम (अंडरडॉग) की स्थिति से निकलकर दुनिया में सबसे ऊपर पहुंच गया। नेशनल सिंगल्स कोच केस्टुटिस नेविकस के लिए, यह सफलता कोई करिश्मा नहीं था; यह सोच में बदलाव और इस विश्वास का नतीजा था कि फ्रांसीसी शटलर किसी से कम नहीं हैं।

जब कोच से खिलाड़ियों में आए उन मानसिक बदलावों के बारे में पूछा गया, तो नेविकस ने 'आईएएनएस' को जवाब दिया, "यह विश्वास कि हम यहीं के हैं और यह विश्वास कि हम यह कर सकते हैं... एलेक्स के साथ हमने पहले ही टूर्नामेंट जीते हैं। थॉम और डेल्फिन ने भी पहले टूर्नामेंट जीते हैं। तो क्यों नहीं? हम क्यों कमतर हैं? हम कमतर नहीं हैं।"

खिलाड़ियों को पहले से ही पता था कि रेगुलर टूर पर कैसे जीतना है, लेकिन वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के लिए आत्मविश्वास के मामले में एशिया की शीर्ष ताकतों का मुकाबला करना जरूरी था। कोचिंग टीम ने मोमेंटम बनाने, स्किल्स को बेहतर करने और खिलाड़ियों को यह भरोसा दिलाने पर ध्यान दिया कि वे सच में सबसे बड़े मंच के हकदार हैं।

जब कोच से खिलाड़ियों में आए उन मानसिक बदलावों के बारे में पूछा गया, तो नेविकस ने 'आईएएनएस' को जवाब दिया, "यह विश्वास कि हम यहीं के हैं और यह विश्वास कि हम यह कर सकते हैं... एलेक्स के साथ हमने पहले ही टूर्नामेंट जीते हैं। थॉम और डेल्फिन ने भी पहले टूर्नामेंट जीते हैं। तो क्यों नहीं? हम क्यों कमतर हैं? हम कमतर नहीं हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

जब उनसे पूछा गया कि वर्ल्ड चैंपियन बनकर लौटने पर उनकी टीम का स्वागत कैसे किया जाएगा, तो नाविकस ने विनम्रता से कहा, "मुझे नहीं पता। हो सकता है कि वे हमें सरप्राइज दें।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार