World Boxing C: विश्व मुक्केबाजी कप अस्ताना की रजत पदक विजेता मीनाक्षी ने शुक्रवार को विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 48 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड की एलिस पम्फ्रे को हराकर भारत के लिए चौथा पदक सुनिश्चित किया।

Advertisement

हरियाणा के रोहतक की 24 वर्षीय मुक्केबाज ने अपनी लंबी पहुच का इस्तेमाल करते हुए पहले ही राउंड से पम्फ्रे पर दबदबा बनाया और 5:0 के अंतर से जीत हासिल की। ​​वह नुपुर (महिला 80+ किग्रा), जैस्मीन लेम्बोरिया (महिला 57 किग्रा) और पूजा रानी (महिला 80 किग्रा) जैसी मुक्केबाजो के साथ प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गईं और पोडियम पर अपनी जगह पक्की कर ली।

Advertisement

पुरुषों के 50 किग्रा वर्ग में जदुमणि सिंह मंदेंगबाम को क्वार्टर फाइनल में पूर्व विश्व चैंपियन और दो बार के एशियाई चैंपियन कजाकिस्तान के संझार ताशकेनबे को हराना था। अपनी पहली विश्व चैंपियनशिप में खेल रहे 21 वर्षीय भारतीय मुक्केबाज ने अपने अनुभवी प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर दी। इसके बावजूद उन्हें 0.4 से हार का सामना करना पड़ा।

हरियाणा के रोहतक की 24 वर्षीय मुक्केबाज ने अपनी लंबी पहुच का इस्तेमाल करते हुए पहले ही राउंड से पम्फ्रे पर दबदबा बनाया और 5:0 के अंतर से जीत हासिल की। ​​वह नुपुर (महिला 80+ किग्रा), जैस्मीन लेम्बोरिया (महिला 57 किग्रा) और पूजा रानी (महिला 80 किग्रा) जैसी मुक्केबाजो के साथ प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गईं और पोडियम पर अपनी जगह पक्की कर ली।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत ने हाल ही में गठित अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी नियामक संस्था, विश्व मुक्केबाजी के तत्वावधान में आयोजित हो रही इस पहली विश्व चैंपियनशिप में 20 सदस्यीय दल उतारा है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार