बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) ने 'वर्ल्ड बॉक्सिंग कप 2026 स्टेज 2' के लिए ज्योति (48 किग्रा) और आकाश (75 किग्रा) को टीम में शामिल किया है। इन दोनों मुक्केबाजों के शामिल होने से, प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में मुक्केबाजों की संख्या 18 से बढ़कर 20 हो गई है, जिसमें 10 पुरुष और 10 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। यह प्रतियोगिता चीन के गुइयांग में सोमवार से शुरू होगी।

Advertisement

ये दोनों बॉक्सर सरकार की तरफ स मंजूर की गई अंतिम टीम का हिस्सा नहीं थे। बीएफआई के अध्यक्ष अजय सिंह ने दोनों मुक्केबाजों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाया, जिससे ज्योति और आकाश को चीन के गुइयांग में वर्ल्ड बॉक्सिंग कप स्टेज 2 को भारतीय टीम में शामिल होने का मौका मिला।

Advertisement

ज्योति और आकाश गुइयांग के भारतीय टीम के साथ जुड़ने से उन्हें बेहतरीन इंटरनेशनल अनुभव मिलेगा और शीर्ष स्तरीय खिलाड़ियों के खिलाफ मुकाबला करने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही इंटरनेशनल सर्किट पर जरूरी रैंकिंग प्वाइंट्स भी हासिल होंगे।

बीएफआई के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा, "हमारी सबसे पहली जिम्मेदारी एथलीट्स के प्रति है। इंटरनेशनल मुकाबले एक बॉक्सर के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। प्रत्येक काबिल एथलीट को दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों के खिलाफ खुद को परखने का मौका मिलना चाहिए। ज्योति और आकाश ने यह मौका पाने के लिए कड़ी मेहनत की है। यह जरूरी है कि वे मुकाबला कर सकें, टॉप इंटरनेशनल खिलाड़ियों के खिलाफ बेहतरीन अनुभव हासिल कर सकें और सबसे ऊंचे स्तर पर अपना विकास कर सकें।"

वर्ल्ड बॉक्सिंग कप 2026 (स्टेज 2) के लिए भारतीय टीम:

बीएफआई के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा, "हमारी सबसे पहली जिम्मेदारी एथलीट्स के प्रति है। इंटरनेशनल मुकाबले एक बॉक्सर के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। प्रत्येक काबिल एथलीट को दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों के खिलाफ खुद को परखने का मौका मिलना चाहिए। ज्योति और आकाश ने यह मौका पाने के लिए कड़ी मेहनत की है। यह जरूरी है कि वे मुकाबला कर सकें, टॉप इंटरनेशनल खिलाड़ियों के खिलाफ बेहतरीन अनुभव हासिल कर सकें और सबसे ऊंचे स्तर पर अपना विकास कर सकें।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

पुरुष टीम: ऋषि एस. (50 किग्रा), निखिल (55 किग्रा), अनमोल (60 किग्रा), अविनाश जमवाल (65 किग्रा), दीपक (70 किग्रा), आकाश (75 किग्रा), मालसावम्टलुंगा (80 किग्रा), जुगनू (85 किग्रा), हर्ष चौधरी (90 किग्रा) और सावन जी. (90+ किग्रा)।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार