पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय पुरुष टीम ने लगातार दूसरी बार स्क्वैश जूनियर टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम ने तीसरी वरीयता प्राप्त इंग्लैंड को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराया।

Advertisement

हालांकि, भारतीय महिला टीम को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल में अब भारतीय पुरुष टीम की भिड़ंत संयुक्त राज्य अमेरिका से होगी। संयुक्त राज्य अमेरिका ने 8वीं वरीयता प्राप्त जापान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। पिछले सीजन में टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

क्वार्टर फाइनल में भारतीय पुरुष टीम की शुरुआत शानदार रही। आर्यवीर दीवान ने रोनी हिकलिंग को 11-9, 12-10, 11-5 से हराते हुए भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि, इसके बाद युशा नफीस को रोमांचक मुकाबले में इस्माइल खलील के खिलाफ 11-7, 8-11, 11-4, 13-11, 11-7 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, गुरवीर सिंह ने सीधे गेम में जॉर्ज ग्रिफिथ्स को 11-3, 11-8, 11-6 से हराकर भारत को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया।

वहीं, फ्रांस की पुरुष टीम 26 साल में पहली बार वर्ल्ड स्क्वैश जूनियर टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही है। फ्रांस ने छठी वरीयता प्राप्त मलेशिया को 2-0 से हराया और 2000 के बाद पहली बार अंतिम चार का टिकट हासिल किया।

क्वार्टर फाइनल में भारतीय पुरुष टीम की शुरुआत शानदार रही। आर्यवीर दीवान ने रोनी हिकलिंग को 11-9, 12-10, 11-5 से हराते हुए भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि, इसके बाद युशा नफीस को रोमांचक मुकाबले में इस्माइल खलील के खिलाफ 11-7, 8-11, 11-4, 13-11, 11-7 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, गुरवीर सिंह ने सीधे गेम में जॉर्ज ग्रिफिथ्स को 11-3, 11-8, 11-6 से हराकर भारत को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

शार्लेट सेज ने रुद्र सिंह को 11-6, 11-4, 11-8 से हराकर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद निर्णायक मुकाबले में लिली बॉरेल ने अनिका दुबे को 13-11, 11-8, 11-6 से हराते हुए सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया। संयुक्त राज्य अमेरिका की भिड़ंत अब डिफेंडिंग चैंपियन मिस्र से होगी। मिस्र ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार