विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में सफलतापूर्वक आयोजित हो रही है। जापान से चैंपियनशिप में हिस्सा लेने आए प्रतिभागियों को दिल्ली कोबे की तरह लग रही है। 2024 में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन जापान के कोबे में हुआ था।

Advertisement

जापान का 61 सदस्यीय दल, जिसमें 31 एथलीट हैं, दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता का आनंद ले रहे हैं। जापान के एथलीटों को दिल्ली कोबे की तरह ही लग रही है।

Advertisement

एनपीसी जापान की प्रशासनिक अधिकारी अयुमी हिरायामा से जब दिल्ली और कोबे की तुलना करने को कहा गया तो हंसते हुए उन्होंने कहा, "मौसम थोड़ा अलग है। कोबे में गर्मी और उमस होती है, दिल्ली में और ज्यादा है। मैं शिकायत नहीं कर रही हूं, बस तथ्य बता रही हूं।

हिरायामा ने कहा, "कार्यक्रम का आयोजन बहुत अच्छा है। यहां के स्वयंसेवक कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वे दयालु हैं और कड़ी मेहनत कर रहे हैं, हमारी हर तरह से मदद कर रहे हैं। आयोजन को सफल बनाने में अपनी भूमिका पूरी तरह से निभा रहे हैं।"

एनपीसी जापान की प्रशासनिक अधिकारी अयुमी हिरायामा से जब दिल्ली और कोबे की तुलना करने को कहा गया तो हंसते हुए उन्होंने कहा, "मौसम थोड़ा अलग है। कोबे में गर्मी और उमस होती है, दिल्ली में और ज्यादा है। मैं शिकायत नहीं कर रही हूं, बस तथ्य बता रही हूं।

Also Read: LIVE Cricket Score

कोबे में, जापान ने कुल 21 पदक जीते, लेकिन स्वर्ण पदकों के मामले में किस्मत साथ नहीं दे पाई। इस लिहाज से दिल्ली संस्करण उनके लिए बहुत अच्छा साबित हो रहा है। आयोजन के पहले ही दिन लंबी दूरी के धावक केन्या करासावा की बदौलत स्वर्ण पदक जीता। शुक्रवार शाम तक जापान ने तीन स्वर्ण पदक जीत लिए थे। जापान का प्रयास बचे हुए दिनों में स्वर्ण पदकों की संख्या बढ़ाना था।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार