भारत के वीर चोटरानी ने यहां पाम हिल्स क्लब और पीजीसी गोल्फ सेंट्रल मॉल में वर्ल्ड स्क्वैश चैंपियनशिप के पुरुषों के पहले राउंड में हमवतन अभय सिंह को पांच गेम तक चले मुकाबले में मात दी।

Advertisement

चोटरानी ने सिंह को 14-12, 8-11, 5-11, 11-7, 11-2 से हराया। 45वीं रैंक वाले वीर चोटरानी की 22वीं रैंक के अभय सिंह के खिलाफ तीन मैचों में दूसरी जीत है।

Advertisement

शुरुआती गेम में अभय सिंह को कड़े टाई-ब्रेक में हराने के बाद, वीर चोटरानी को अगले दो गेम में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, चोटरानी ने अगले दो गेम जीतकर दूसरे राउंड में जगह बनाई।

जीत के बाद चोटरानी ने कहा, "वर्ल्ड चैंपियनशिप के पहले राउंड में अपने ही देश के खिलाड़ी के साथ खेलना जाहिर तौर पर मुश्किल है। हम नहीं चाहते कि हममें से कोई पहले राउंड में बाहर हो जाए, लेकिन यह प्लान ऐसे ही था, और मैं बहुत खुश हूं कि मैं इसमें सफल रहा।"

उन्होंने आगे कहा, "पिछले कुछ सप्ताह में मैंने जो मेहनत की है, उसके लिए यह मेरे आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला है। ऐसा परिणाम मिलना सकारात्मक है। पिछली बार जब हम इंडिया में फाइनल में खेले थे, तो मैं अभय से हार गया था और मैं उस प्रदर्शन से बहुत निराश था।"

चोटरानी अब रविवार को दुनिया के नंबर 1 मिस्र के मुस्तफा असल के खिलाफ खेलेंगे।

Advertisement

64 खिलाड़ियों वाले फील्ड में रमित टंडन और वेलावन सेंथिलकुमार अपने कैंपेन की शुरुआत मिस्र के वर्ल्ड नंबर 21 करीम एल टॉर्की और फ्रांस के वर्ल्ड नंबर 5 विक्टर क्रूइन के खिलाफ पहले राउंड के मैचों से करेंगे।

चोटरानी अब रविवार को दुनिया के नंबर 1 मिस्र के मुस्तफा असल के खिलाफ खेलेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत को वर्ल्ड स्क्वैश चैंपियनशिप के एकल इवेंट्स में अभी तक कोई मेडल जीतना बाकी है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार