बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स 2025 में भारतीय जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का शानदार सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया। इस जोड़ी को शनिवार को पेरिस 2024 ओलंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट चीन के लियांग वेई केंग और वांग चांग के हाथों 21-10, 17-21, 15-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

Advertisement

सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी ने शानदार शुरुआत करते हुए पहला गेम आसानी से जीत लिया, लेकिन इसके बाद चीनी जोड़ी ने अगले चरणों में मैच का रुख पलट दिया।

Advertisement

तीसरे नंबर की जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने दुनिया की नंबर 5 जोड़ी लियांग वेई केंग और वांग चांग के खिलाफ खराब शुरुआत की। चीनी जोड़ी ने शुरुआत में 4-1 की बढ़त बना ली थी। हालांकि, भारतीय शटलर ने तुरंत वापसी की और पांच-पांच से स्कोर बराबर करने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने गेम में दबदबा बनाते हुए इसे 21-10 से जीत लिया।

इसके बाद लियांग वेई केंग और वांग चांग की जोड़ी ने वापसी की और दूसरे गेम में सात्विक और चिराग का डटकर सामना किया। इस दौरान चीनी जोड़ी ने कई महत्वपूर्ण अंक जीतकर दूसरे गेम को 21-17 से जीत लिया।

यहां से भारतीय फैंस को उम्मीद थी कि सात्विकसाईराज-चिराग की जोड़ी निर्णायक गेम में वापसी करेगी, लेकिन उम्मीद के विपरीत लियांग वेई केंग की खतरनाक फ्लिक सर्व ने भारतीयों को परेशान कर दिया।

इसके बाद लियांग वेई केंग और वांग चांग की जोड़ी ने वापसी की और दूसरे गेम में सात्विक और चिराग का डटकर सामना किया। इस दौरान चीनी जोड़ी ने कई महत्वपूर्ण अंक जीतकर दूसरे गेम को 21-17 से जीत लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स में अब तक सिर्फ 2 पदक जीते हैं। इस प्रतियोगिता में देश की एकमात्र गोल्ड मेडलिस्ट पीवी सिंधु हैं, जिन्होंने 2018 में महिला एकल का खिताब जीता था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार