वर्ल्ड टेबल टेनिस (डब्ल्यूटीटी) यूनाइटेड स्टेट्स स्मैश में सोमवार को भारत के मानव ठक्कर ने कड़े मुकाबले वाले पहले राउंड के मैच में फ्रांस के फ्लेवियन कोटोन को 3-2 से हराया, लेकिन साथियान गणानाशेखरन पहले राउंड से आगे नहीं बढ़ सके।

Advertisement

ठक्कर ने पहला गेम 12-10 से अपने नाम किया, जबकि दूसरा गेम उसी स्कोर (10-12) से हार गए। इसके बाद वापसी करते हुए उन्होंने मैच 12-10, 10-12, 11-7, 7-11, 11-7 से जीता।

Advertisement

दूसरी ओर, साथियान ने तीसरे गेम में एक मैच प्वाइंट बचाया, लेकिन मैच को चौथे गेम तक नहीं ले जा सके और रविवार को ओंटारियो कन्वेंशन सेंटर में खेले गए पहले राउंड के मुकाबले में जापान के युता तनाका से 3-0 (5-11, 7-11, 10-12) से हार गए।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों में, यशस्विनी घोरपड़े अपने अभियान की शुरुआत मकाऊ (चीन) की तीसरी सीड युलिंग झू के खिलाफ करेंगी, जबकि मनिका बत्रा राउंड ऑफ 64 के एक अन्य मैच में जापानी वाइल्डकार्ड सकुरा योकोइ का सामना करेंगी।

टॉप भारतीय सिंगल्स खिलाड़ी और ओलंपियन श्रीजा अकुला राउंड ऑफ 64 में साउथ कोरिया की 16वीं सीड चेओन-हुई जू से भिड़ेंगी, जबकि पांचवीं सीड मनुष शाह और दिया चितले की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी अमेरिकी वाइल्डकार्ड जीशान लियांग और सैली मोयलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

विमेंस डबल्स में, सातवीं सीड घोरपड़े और चितले की जोड़ी मंगलवार को अपने अभियान की शुरुआत करेगी। साथ ही मानव ठक्कर भी मेंस सिंगल्स में वर्ल्ड नंबर 1 वांग चुकिन के खिलाफ खेलेंगे। मेंस डबल्स में, पांचवीं सीड ठक्कर और मनुष शाह मंगलवार को राउंड ऑफ 16 में अपने अगले प्रतिद्वंद्वियों का इंतजार करेंगे। रविवार को शुरू हुए मेंस सिंगल्स के 'लास्ट 32' राउंड में वांग चुकिन ने अपने साथी खिलाड़ी झोउ किहाओ को सीधे गेम में हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

Advertisement

चीन के लिन शिडोंग और चेन युआन्यु भी मेंस सिंगल्स के 'लास्ट 32' में पहुंच गए। लिन ने साउथ कोरिया के पार्क गैंग-ह्योन को 11-5, 11-2, 11-6 से हराया, जबकि चेन ने मेजबान वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी नंदन नरेश को 11-6, 11-8, 8-11, 11-4 से मात दी।

चीनी ताइपे के लिन युन-जू मुख्य ड्रॉ के पहले दिन के खेल में उलटफेर का शिकार हुए। नंबर 7 सीड खिलाड़ी को अपने ही साथी कुओ गुआन-होंग से पांच गेम में हार का सामना करना पड़ा।

चीन के लिन शिडोंग और चेन युआन्यु भी मेंस सिंगल्स के 'लास्ट 32' में पहुंच गए। लिन ने साउथ कोरिया के पार्क गैंग-ह्योन को 11-5, 11-2, 11-6 से हराया, जबकि चेन ने मेजबान वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी नंदन नरेश को 11-6, 11-8, 8-11, 11-4 से मात दी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

चीन और अमेरिका की दोनों जोड़ियां पहले ही राउंड में बाहर हो गईं। पुरुषों के डबल्स में ज्यू फेई और कनक झा को चीन के युआन लिसन और वेन रुइबो से 3-1 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि बोसमैन बोथा और किन युक्सुआन को मेजबान जोड़ी नरेश और जेसिका रेयेस लाई ने तीन गेम में हराया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार