डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर 2026 में रविवार को भारत की सिंड्रेला दास ने सार्थक आर्य के साथ अंडर 19 मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीता। यह दो दिनों में उनका दूसरा खिताब रहा।

Advertisement

सामा इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए अंडर 19 मिक्स्ड डबल्स फाइनल में सिंड्रेला और सार्थक की जोड़ी ने टॉप सीडेड जोड़ी अभिनंद प्रधिवाधी और अनन्या मुरलीधरन को 11-3, 11-9, 11-3 से मात दी। इससे पहले सिंड्रेला ने शनिवार को अंडर 17 खिताब जीता था।

Advertisement

दूसरी ओर, विवान दवे और नैशा रेवास्कर ने रेयांश जालान और तनिष्का कालभैरव की जोड़ी को 11-8, 11-8, 11-3 से शिकस्त देकर अंडर 15 मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीता।

सिंड्रेला अपना अंडर 19 सिंगल्स खिताब बरकरार रखने की दौड़ में भी है। डिफेंडिंग चैंपियन सिंड्रेला दास, टॉप सीड दिव्यांशी भौमिक और जापान की मिकू मात्सुशिमा ने रविवार को अपने-अपने ग्रुप में शानदार जीत के साथ लड़कियों के अंडर 19 सिंगल्स अभियान की शुरुआत की है।

सिंड्रेला ने ग्रुप 3 में अर्चिस्मिता महतो को 11-7, 11-7, 11-8 से हराया, जबकि दिव्यांशी ने ग्रुप 1 में श्रेष्ठा कोंथम को 11-4, 11-3, 11-7 से मात दी।

ग्रुप 2 में, मिकू ने गुंजन कुमार पर 11-3, 11-6, 11-4 से जीत के साथ शुरुआत की। लड़कों के अंडर 19 में टॉप सीड खिलाड़ियों ने भी नॉकआउट स्टेज में जगह पक्की कर ली।

Advertisement

इससे पहले, अंडर 11, अंडर 15 और अंडर 19 लड़कियों और लड़कों ने ग्रुप स्टेज में हिस्सा लिया, जिसमें हर ग्रुप से टॉप दो खिलाड़ी नॉक-आउट स्टेज के लिए क्वालीफाई किए।

ग्रुप 2 में, मिकू ने गुंजन कुमार पर 11-3, 11-6, 11-4 से जीत के साथ शुरुआत की। लड़कों के अंडर 19 में टॉप सीड खिलाड़ियों ने भी नॉकआउट स्टेज में जगह पक्की कर ली।

Also Read: LIVE Cricket Score

वडोदरा में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात की ओर से पेश किए गए डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर के दूसरे एडिशन को टेबल टेनिस एसोसिएशन ऑफ बड़ौदा होस्ट कर रहा है। इसमें अंडर 11 से अंडर 19 आयु वर्ग में कुल 226 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार