विवान दवे-नैशा रेवास्कर की जोड़ी ने वर्ल्ड टेबल टेनिस (डब्ल्यूटीटी) यूथ कंटेंडर के अंडर-15 मिक्स्ड डबल्स फाइनल में जगह बना ली है।

Advertisement

शनिवार को समा इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित मुकाबले में इस जोड़ी ने टॉप सीड आदित्य दास और अंकोलिका चक्रवर्ती की जोड़ी को 13-11, 5-11, 11-7, 5-11, 23-21 से मात दी। यह मुकाबला एक्स्ट्रा प्वाइंट्स तक गया।

अब यह जोड़ी फाइनल में रेयांश जालान और तनिष्का कालभैरव के खिलाफ उतरेगी, जिन्होंने सेमीफाइनल मैच में संजय जगदीश और मायरा संगेलकर को 11-3, 15-13, 11-7 से मात दी है।

यह वडोदरा में डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर का दूसरा वर्ष है, जिसमें अंडर 11 से अंडर 19 कैटेगरी के कुल 226 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

इस बीच, टॉप सीड अभिनंद प्रधिवाधि-अनन्या मुरलीधरन की जोड़ी ने सार्थक आर्य और सिंड्रेला दास के खिलाफ अंडर 19 मिक्स्ड डबल्स फाइनल में जगह बना ली है।

सेमीफाइनल में अभिनंद और अनन्या ने ऋत्विक गुप्ता और अहोना रॉय को 9-11, 14-12, 11-7, 11-8 से मात दी, जबकि सार्थक और सिंड्रेला ने साहिल रावत और हार्डी पटेल के खिलाफ 11-6, 12-10, 5-11, 11-5 से जीत दर्ज की।

सबसे रोमांचक मैच सुबह के सेशन के अंत में हुआ। विवान और नैशा ने शुरू से ही अपना जुझारूपन दिखाया। इस जोड़ी ने 5-8 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए एक गेम प्वाइंट बचाया, और फिर पहला गेम जीत लिया।

सेमीफाइनल में अभिनंद और अनन्या ने ऋत्विक गुप्ता और अहोना रॉय को 9-11, 14-12, 11-7, 11-8 से मात दी, जबकि सार्थक और सिंड्रेला ने साहिल रावत और हार्डी पटेल के खिलाफ 11-6, 12-10, 5-11, 11-5 से जीत दर्ज की।

Also Read: LIVE Cricket Score

विवान और नैशा की जोड़ी ने न सिर्फ उन तीन मैच प्वाइंट्स को बचाया, बल्कि हर बार जब उनके विरोधी मैच प्वाइंट पर थे, तो उन्होंने अपना संयम बनाए रखते हुए स्कोर बराबर किया और अंतत: लगातार चार प्वाइंट्स जीतकर मैच को खत्म किया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार