Yogesh Kathuniya: भारत के योगेश कथुनिया ने सोमवार को पेरिस पैरालंपिक में पुरुषों की डिस्कस थ्रो- एफ56 स्पर्धा में रजत पदक जीता।

Advertisement

मई में विश्व पैरा-एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एफ56 श्रेणी में रजत पदक जीतने वाले कथुनिया ने 42.22 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो दर्ज किया और रजत जीता, जबकि ब्राजील के क्लॉडनी बतिस्ता डॉस सैंटोस ने 46.86 मीटर के रिकॉर्ड थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

Advertisement

इस स्पर्धा का कांस्य पदक कोंस्टैंटिनोस त्ज़ोनिस ने जीता, जिन्होंने 41.32 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया।

कथुनिया ने अपने पहले ही प्रयास में रजत पदक अपने नाम किया और इसके बाद क्रमश: 41.50 मीटर, 41.55 मीटर, 40.33 मीटर, 40.89 मीटर और 39.68 मीटर की दूरी तक थ्रो किया।

दिलचस्प बात यह है कि 27 वर्षीय भारतीय एथलीट ने टोक्यो 2020 में 44.38 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ रजत पदक जीता था। पेरिस 2023 पैरा एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप में भी उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था।

हरियाणा के बहादुरगढ़ से आने वाले कथूनिया 9 साल की उम्र से ही गिलियन-बर्रे सिंड्रोम का शिकार हो गए थे, जिसके कारण उन्हें लकवा पड़ गया था। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और उनकी मां ने की बहुत सहयोग दिया।

Advertisement

2017 में अपने कॉलेज दिनों में उन्होंने डिस्कस थ्रो की ट्रेनिंग शुरू की थी और इसके बाद से ही वह लगातार इस गेम में भारत के लिए मेडल जीत रहे हैं।

कथुनिया का रजत पदक पेरिस पैरा खेलों में भारत का आठवां और एथलेटिक्स में चौथा पदक है। इससे पहले, निषाद ने पुरुषों की हाई जंप टी47 में रजत और प्रीति पाल ने 100 मीटर और 200 मीटर टी35 वर्ग स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीते थे।

भारत के लिए अन्य चार पदक पैरा शूटिंग में जीते गए। अवनि और मोना अग्रवाल ने एसएच1 वर्ग में 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में क्रमशः स्वर्ण और कांस्य पदक जीता।

Advertisement

कथुनिया का रजत पदक पेरिस पैरा खेलों में भारत का आठवां और एथलेटिक्स में चौथा पदक है। इससे पहले, निषाद ने पुरुषों की हाई जंप टी47 में रजत और प्रीति पाल ने 100 मीटर और 200 मीटर टी35 वर्ग स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीते थे।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार