Asian Games:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारत की पुरुष हॉकी टीम को 'एशियन गेम्स 2026' का गोल्ड जीतने पर बधाई दी है। टीम ने फाइनल में मलेशिया को 5-1 से हराकर शानदार जीत हासिल की। भारत ने कुल 85 मेडल (21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज) के साथ अपना अभियान समाप्त किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हार्दिक बधाई। खेल पर आपकी पकड़, मजबूत इरादे के साथ खेलना और दबाव में भी शांत बने रहने की आपकी क्षमता ने भारतीय हॉकी को शानदार जीत दिलाई है। भारत के लिए ये एशियन गेम्स बहुत खास रहे हैं, क्योंकि हमारी पुरुष और महिला दोनों हॉकी टीमों ने गोल्ड मेडल जीते हैं। आपने हर भारतीय को जश्न मनाने और गर्व करने का एक और मौका दिया है। आप अपनी लगन, बेहतरीन प्रदर्शन और कभी न हार मानने वाले जज्बे से देश को प्रेरित करते रहें।"

रेसलर दीपक पुनिया पुरुषों की फ्रीस्टाइल 97 किग्रा कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता। राष्ट्रपति ने उनकी तारीफ में लिखा, "एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की 97 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर दीपक पूनिया को बधाई। आपके शानदार प्रदर्शन ने छह दशकों के बाद इस वेट कैटेगरी में भारत को मेडल दिलाया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि पहलवानों की नई पीढ़ी को बड़े सपने देखने और बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करे।"

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हार्दिक बधाई। खेल पर आपकी पकड़, मजबूत इरादे के साथ खेलना और दबाव में भी शांत बने रहने की आपकी क्षमता ने भारतीय हॉकी को शानदार जीत दिलाई है। भारत के लिए ये एशियन गेम्स बहुत खास रहे हैं, क्योंकि हमारी पुरुष और महिला दोनों हॉकी टीमों ने गोल्ड मेडल जीते हैं। आपने हर भारतीय को जश्न मनाने और गर्व करने का एक और मौका दिया है। आप अपनी लगन, बेहतरीन प्रदर्शन और कभी न हार मानने वाले जज्बे से देश को प्रेरित करते रहें।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार