भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने डकार 2026 समर यूथ ओलंपिक गेम्स के लिए भारतीय दल की घोषणा कर दी है। सेनेगल में होने वाले इन खेलों में 11 खेलों में कुल 17 खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। आईओए ने सभी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि भारतीय दल डकार में देश का नाम रोशन करेगा।

31 अक्टूबर से 13 नवंबर तक चलने वाले डकार 2026 खेल, ओलंपिक आंदोलन के लिए एक ऐतिहासिक अवसर होंगे: यह अफ्रीकी महाद्वीप पर आयोजित होने वाला पहला ओलंपिक इवेंट होगा।

यूथ ओलंपिक गेम्स को उन एथलीट्स के लिए डिजाइन किया गया है जिनकी उम्र इवेंट के समय 17 वर्ष या उससे कम है। इनमें उच्च-स्तरीय प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ सीखने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के अवसर भी मिलते हैं। 207 प्रतिनिधिमंडलों के लगभग 2,700 युवा एथलीट्स के 25 खेलों में हिस्सा लेने की उम्मीद है।

डकार के लिए तैयारी कर रहे एथलीट्स में भारत के होनहार युवा टेबल टेनिस खिलाड़ियों में से एक, सार्थक आर्य भी शामिल हैं, जो पहले से ही अपने करियर के अगले पड़ावों के बारे में सोच रहे हैं।

सार्थक ने कहा, "यूथ ओलंपिक मेरे सफर में एक अहम पड़ाव होगा। मेरा सपना है कि मैं 2030 में अहमदाबाद में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स और फिर 2032 में ब्रिस्बेन में होने वाले ओलंपिक गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करूं। इसके आगे की बात करूं तो, अगर भारत को 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने का मौका मिलता है, तो अपने देश में खेलते हुए ओलंपिक मेडल जीतना वाकई बहुत खास होगा।"

ये खेल आईओए को दुनिया भर की राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों के साथ जुड़ने का मौका भी देंगे। इसके जरिए वे प्रतिभाओं की पहचान करने, एथलीट्स के विकास में सहयोग देने और युवा खेलों से लेकर एलीट स्तर तक का रास्ता तैयार करने जैसे विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान कर सकेंगे।

आईओए का कहना है कि ये बातचीत भारत के अपने खेल लक्ष्यों को आकार देने में मदद कर सकती है। देश अब अहमदाबाद 2030 और ब्रिस्बेन 2032 की ओर देख रहा है, साथ ही अगली पीढ़ी के एथलीट्स के लिए और अधिक मजबूत और टिकाऊ रास्ते तैयार करने का काम भी जारी है।

आईओए की अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा, "डकार 2026 हमारे युवा एथलीट्स के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। वे भारतीय खेलों के भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं, और इन्हीं के बीच से ऐसे चैंपियन निकल सकते हैं जो ब्रिस्बेन 2032 और उसके बाद भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। मैं पूरे दल की सफलता की कामना करती हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि वे देश का मान बढ़ाएंगे। मैं डकार 2026 आयोजन समिति और सेनेगल ओलंपिक समिति को भी अपनी शुभकामनाएं देती हूं। अफ्रीकी महाद्वीप पर पहले ओलंपिक आयोजन की मेजबानी करना ओलंपिक आंदोलन के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। हम सेनेगल और पूरे ओलंपिक समुदाय के साथ मिलकर इस महत्वपूर्ण अवसर का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हैं।"

आईओए का कहना है कि ये बातचीत भारत के अपने खेल लक्ष्यों को आकार देने में मदद कर सकती है। देश अब अहमदाबाद 2030 और ब्रिस्बेन 2032 की ओर देख रहा है, साथ ही अगली पीढ़ी के एथलीट्स के लिए और अधिक मजबूत और टिकाऊ रास्ते तैयार करने का काम भी जारी है।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार