फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून से होने जा रही है, जिसे भारतीय फैंस 'यूनाइट8 स्पोर्ट्स' चैनल्स और 'जी5' पर देख सकेंगे। 'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड' ने इस बड़े इवेंट के साथ फीफा वर्ल्ड कप 2030 के एडिशन, फीफा विमेंस वर्ल्ड कप 2027 और 2034 के अन्य अहम फीफा इवेंट्स के लिए भारत के मीडिया राइट्स हासिल कर लिए हैं।
स्पोर्ट्स फैंस को एक शानदार अनुभव देने के लिए 'जी' ने 4 स्पोर्ट्स चैनल (यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1, यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1 एचडी, यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 और यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 एचडी) लॉन्च करने की घोषणा कर दी है।
'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड' ने बताया है कि उसका डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म 'जी5' भी यह सुनिश्चित करेगा कि फुटबॉल के दीवाने सभी रोमांचक एक्शन से जुड़े रहें, उन्हें अपनी पसंद की भाषा में लाइव मैच देखने का अनुभव मिले।
कंपनी ने कहा, "फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) के साथ साझेदारी करके, कंपनी हमारे देश के युवाओं के लिए सबसे ताकतवर स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन में से एक बनकर उभरी है। इस साझेदारी के जरिए कंपनी भारत के बाजार के लिए दुनिया की सबसे बड़ी फुटबॉल प्रॉपर्टीज- फीफा वर्ल्ड कप 2026 और फीफा वर्ल्ड कप 2030 के एडिशन, फीफा विमेंस वर्ल्ड कप 2027 और 2034 तक के अन्य अहम फीफा इवेंट्स और डॉक्यू-सीरीज कंटेंट लेकर आई है।"
'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड' ने बताया है कि उसका डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म 'जी5' भी यह सुनिश्चित करेगा कि फुटबॉल के दीवाने सभी रोमांचक एक्शन से जुड़े रहें, उन्हें अपनी पसंद की भाषा में लाइव मैच देखने का अनुभव मिले।
Also Read: LIVE Cricket Score
जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के सीईओ पुनीत गोयनका ने कहा, "फुटबॉल अलग-अलग इलाकों और लोगों के बीच अपनी जगह बनाता है। मीडिया राइट्स हासिल करने और खास स्पोर्ट्स चैनल शुरू करने में किया गया हमारा निवेश, फुटबॉल की लंबी अवधि की संभावनाओं में हमारे पक्के भरोसे को दिखाता है। हमारा तरीका ऐसी प्रॉपर्टी में निवेश करना रहा है, जिनमें हमें आज के समय में भी प्रासंगिकता और भविष्य में विकास की संभावनाएं नजर आती हैं। फीफा के साथ हमारी साझेदारी हमें इस खेल की असली कीमत को सामने लाने में मदद करेगी। यह हमारे विकास और मुनाफे पर खास ध्यान देने के लक्ष्य के अनुरूप होगा, और साथ ही हर फैन के लिए खेल के रोमांच को भी बढ़ाएगा।"