एफआईएच विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को ऑस्ट्रेलिया के साथ मुकाबला 0-0 से ड्रॉ होने के बावजूद भारतीय टीम खिताबी रेस से बाहर हो गई। दोनों टीमों ने पूरे मैच में कड़ा संघर्ष किया, लेकिन निर्धारित चार क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की वजह गोल के मुकाबले में भारत से आगे होना रहा। अब भारत पांचवें/छठे स्थान के लिए खेलेगा।

Advertisement

अम्स्टेलवीन (नीदरलैंड) के वागेनर हॉकी स्टेडियम खेले गए इस मैच में स्कोरलाइन 0-0 रहने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने मैच के दौरान कई पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए, जबकि भारत की ओर से लगातार दबाव बनाने की कोशिश की गई।

भारत की बलजीत कौर को सातवें मिनट में ग्रीन कार्ड मिला, जबकि ऑस्ट्रेलिया की स्टीवर्ट टैटम को 11वें मिनट में ग्रीन कार्ड दिखाया गया। इस मुकाबले में कुल 9 पेनाल्टी कॉर्नर देखने को मिले, लेकिन दोनों ही टीमें इन मौकों को गोल में तब्दील नहीं कर सकीं। चारों क्वार्टर के बाद स्कोर 0-0 रहा और दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा।

भारतीय टीम 'पूल-ई' में तीन मुकाबलों में 2 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। वहीं, नीदरलैंड इस पूल के तीनों मुकाबले जीतकर शीर्ष पर रही और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। ऑस्ट्रेलिया ने 3 में से 2 मैच अपने नाम करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।

भारत की बलजीत कौर को सातवें मिनट में ग्रीन कार्ड मिला, जबकि ऑस्ट्रेलिया की स्टीवर्ट टैटम को 11वें मिनट में ग्रीन कार्ड दिखाया गया। इस मुकाबले में कुल 9 पेनाल्टी कॉर्नर देखने को मिले, लेकिन दोनों ही टीमें इन मौकों को गोल में तब्दील नहीं कर सकीं। चारों क्वार्टर के बाद स्कोर 0-0 रहा और दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद 'पूल-ई' में भारत को नीदरलैंड के विरुद्ध मैच 0-2 से गंवाया, जिसके बाद उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों 0-0 से ड्रॉ खेलकर खिताबी रेस से बाहर होना पड़ा है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार