रांची, 2 जनवरी ओडिशा के राउरकेला में बना विश्व का सबसे विशाल हॉकी स्टेडियम आगामी 13 जनवरी से वल्र्ड कप हॉकी के मुकाबलों के लिए तैयार है। इसके पहले 5 जनवरी को जब इस स्टेडियम का उद्घाटन होगा, तो यह तारीख ओडिशा और झारखंड के खेल इतिहास में यादगार क्षण के रूप में दर्ज हो जाएगी। स्टेडियम के उद्घाटन के मौके पर यहां हॉकी का पहला मैच झारखंड और ओडिशा की जूनियर पुरुष टीम के बीच खेला जाएगा।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि इस स्टेडियम का नामकरण देश के महान जनजातीय नायक और स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर किया गया है। बिरसा मुंडा की जन्मभूमि और कर्मक्षेत्र झारखंड है, लेकिन अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उनके उलगुलान (क्रांति) की चेतना देश के कई हिस्सों में फैली थी। जनजातीय समाज में उन्हें भगवान का दर्जा दिया जाता है। राउरकेला में निर्मित दुनिया का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम उन्हीं की पावन स्मृतियों को समर्पित है।

Advertisement

15 एकड़ में फैला यह स्टेडियम दुनिया का पहला इको फ्रेंडली हॉकी स्टेडियम है। स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता 27 हजार है। खासियत यह है कि यहां हर सीट की बनावट ऐसी है कि दर्शक दुनिया के किसी भी स्टेडियम के मुकाबले मैदान के ज्यादा करीब होंगे। स्टेडियम में प्रैक्टिस पिच और चेंजिंग रूम को जोड़ने के लिए टनल बनाई गई है। फिटनेस सेंटर, रिकवरी केंद्र और पिच के पास हाइड्रोथेरेपी पूल बनाया गया है। इससे जुड़े दो होटल हैं, जहां वल्र्ड कप हॉकी में भाग लेने पहुंचने वाले देश-विदेश के खिलाड़ी ठहरेंगे। स्टेडियम को भूकंप रोधी है। स्टेडियम को मौसम के अनुकूल रखने के लिए 250 एचपी डक्टबल एसी यूनिट लगाई गई है। करीब 300 करोड़ की लागत से बने इस स्टेडियम का डिजाइन बीजू पटनायक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के इंजीनियरों ने तैयार किया है।

उल्लेखनीय है कि इस स्टेडियम का नामकरण देश के महान जनजातीय नायक और स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर किया गया है। बिरसा मुंडा की जन्मभूमि और कर्मक्षेत्र झारखंड है, लेकिन अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उनके उलगुलान (क्रांति) की चेतना देश के कई हिस्सों में फैली थी। जनजातीय समाज में उन्हें भगवान का दर्जा दिया जाता है। राउरकेला में निर्मित दुनिया का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम उन्हीं की पावन स्मृतियों को समर्पित है।

एसएनसी/एएनएम

Advertisement

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार