World Cadet Championship: युवा मामले और खेल मंत्रालय (एमवाईएएस) के तहत भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) ज़ाग्रेब में होने वाली आगामी जूडो विश्व कैडेट चैंपियनशिप में भारतीय जूडो टीम की भागीदारी के लिए फंड देगा, जो क्रोएशिया में 21 से 27 अगस्त तक आयोजित होगा।

Advertisement

एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है कि फंडिंग में 20 सदस्यीय टीम की बोर्डिंग/आवास लागत, हवाई किराया, वीजा लागत और आउट ऑफ पॉकेट अलाउंस (ओपीए) सहित अन्य खर्च शामिल होंगे।

Advertisement

भारतीय जूडोका लिनथोई चानबम ने टूर्नामेंट के 2022 संस्करण में 57 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता था ।

इस वर्ष की चैंपियनशिप के लिए टीम में 16 एथलीट और चार कोच शामिल हैं:

भारतीय दल:

पुरुष टीम: प्रिंस - 50 किग्रा, अनुराग सागर - 55 किग्रा, स्पर्श सिंह - 60 किग्रा, एम. वांग्होई - 66 किग्रा, हितेश कुमार गुलिया - 73 किग्रा, साजन - 81 किग्रा, प्रखर कुमार सिंह - 90 किग्रा, यश विजयरन - +90 किग्रा

Advertisement

महिला टीम: माया - 40 किग्रा, युविका टोकस - 44 किग्रा, शिवानी गोचर - 48 किग्रा, एल. नुंगशिथोई - 52 किग्रा, निकिता - 57 किग्रा, लिनथोई चानबम - 63 किग्रा, दीपापति एनजी - -70 किग्रा, कंवरप्रीत कौर +70 किग्रा

कोच: जीवन शर्मा, रणबीर सोलंकी, दिव्या, रितु

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार