Advertisement

Cricket World Cup 2023 Match 23: साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश के मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट्स

  • Saurabh Sharma2023-10-24 10:00:01
  • LAST UPDATED : Tue 24, 2023 10:00 0thIST

साउथ अफ्रीका औऱ बांग्लादेश के बीच मंगलवार (24 अक्टूबर) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 23वां मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह… Read More

CWC 2023: साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रनों के विशाल अंतर से हराया

साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। साउथ अफ्रीका द्वारा मिले 383 रनों के विशाल लक्ष्य के जवाब में बांग्लादेश 46.4 ओवर में 233 रनों पर ऑलआउट हो गई। महमूदुल्लाह के 111 रन के अलावा बांग्लादेश के लिए कोई औऱ बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका।

Advertisement

CWC 2023: महमूदुल्लाह ने रचा इतिहास

शानदार बल्लेबाजी करते हुए महमूदुल्लाह ने अपना शतक पूरा कर लिया है। वनडे वर्ल्ड कप में यह उनका तीसरा शतक है और इसके साथ ही वह बांग्लादेश के लिए इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

CWC 2023: ऑस्ट्रेलिया का 7वां विकेट गिरा

नसुम अहमद 19 गेंदों में 19 रन की पारी खेलकर आउट। बांग्लादेश 122-7

CWC 2023: गेराल्ड कोइट्जे ने मुश्फिकुर रहीम को आउट कर बांग्लादेश को दिया चौथा झटका

गेराल्ड कोइट्जे ने मुश्फिकुर रहीम को आउट कर बांग्लादेश को दिया चौथा झटका। रहीम ने 17 गेंदों में 8 रन की पारी खेली। बांग्लादेश 11.5 ओवर के बाद 42-4

Advertisement

CWC 2023: बांग्लादेश की खराब शुरूआत

बांग्लादेश की खराब शुरूआत, तंजीद हसन (12) और नजमुल हुसैन शांतो (0) सस्ते में आउट होकर लौटे पवेलियन लौटे। बांग्लादेश का स्कोर 30-2

CWC 2023: साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को दिया 383 रनों का विशाल लक्ष्य

क्विंडन डी कॉक के धमाकेदर शतक, हेनरिक क्लासेन और एडेन माक्ररम के अर्धशतकों के दम पर साउथ अफ्रीका ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में बांग्लादेश को जीत के लिए 383  रनों का लक्ष्य दिया है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरूआत खराब रही और 36 रन के कुल स्कोर तक रीजा हेंड्रिक्स और रासी वैन डर डुसेन सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद डी कॉक ने कप्तान मार्करम के साथ तीसरे विकेट के लिए 131 रन जोड़े, फिर क्लासेन के साथ चौथे विकेट के लिए 142 रनों की साझेदारी की।

डी कॉक ने इस वर्ल्ड कप में अपना तीसरा शतक जड़ते हुए 140 गेंदों में 15 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 174 रन की पारी खेली। यह वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के किसी भी बल्लेबाज द्वारा खेली गई दूसरी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है। वहीं माक्ररम ने 69 गेंदों में 60 रन और 49 गेंदों में 2 चौकों और 8 छक्कों की बदौलत 90 रन की तूफानी पारी खेली। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए डेविड मिल ने 15 गेंदों में नाबाद 34 रन रन बनाए, जिसके चलते साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 382 रन बनाए।

बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने 2 विकेट, कप्तान शाकिब अल हसन, मेहदी हसन मिराज, और शोरफुल इस्लाम ने 1-1 विकेट हासिल किया।

CWC 2203: क्विंटन डी कॉक वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले पहले विकेटकीपर बने

क्विंटन डी कॉक पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप में 150 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली गैय़ इससे पहले 2007 वर्ल्ड कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने 149 रन बनाए थे। 

Advertisement

CWC 2023: क्विंटन डी कॉक ने जड़ा रिकॉर्ड शतक

क्विंटन डी कॉक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया। इस वर्ल्ड कप में यह उनका तीसरा शतक है,। एक वर्ल्ड कप में तीन या उससे ज्यादा शतक जड़ने वाले वह साउथ अफ्रीका के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 

CWC 2023: एडेन मार्करम 60 रन की पारी खेलकर आउट

कप्तान शाकिब अल हसन ने साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम को दिखाया पवेलियन का रास्ता। मार्करम ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए 69 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 60 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका 30.4 ओवर के बाद 167-3

CWC 2023: साउथ अफ्रीका 29 ओवर के बाद 157-2

साउथ अफ्रीका 29 ओवर के बाद 157-2, डी कॉक और कप्तान एडेन मार्करम की जोड़ी क्रीज पर।

Advertisement

CWC 2023: साउथ अफ्रीका 21 ओवर के बाद 104-2

क्विंटन डी कॉक और एडेन मारक्रम ने पारी को संभाला, 21 ओवर के बाद 104-2

CWC 2023: साउथ अफ्रीका का पहला विकेट गिरा

साउथ अफ्रीका का पहला विकेट गिरा, रीजा हेंड्रिक्स 12 रन बनाकर बने शोरीफुल इस्लाम के शिकार। साउथ अफ्रीका 34-1

CWC 2023: साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, प्लेइंग XI पर डालें नजर

साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टेम्बा बावुमा इस मुकाबले में भी चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। उनकी जगह मार्करम की टीम की कमान संभाल रहे हैं। दोनों की टीमों के प्लेइंग इलेवन में एक-एक बदलाव हुआ है। साउथ अफ्रीका टीम में अनिफट हुए लुंगी एंगिडी की जगह लिजार्ज विलियम्स आए हैं, वहीं बांग्लादेश टीम में तौहीद हृदोय की जगह कप्तान शाकिब अल हसन टीम में लौटे हैं। 

टीमें:

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद।

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, गेराल्ड कोइट्जे, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लिजाड विलियम्स।
 

Advertisement

CWC 2023: बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद कंधे में परेशान के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच से बाहर हो गए हैं। कप्तान शाकिब अल हसन ने मैच की पूर्व संध्या पर इसकी पुष्टि की। इस चोट के चलते तस्कीन भारत के खिलाफ मुकाबले में भी नहीं खेल पाए थे। 

CWC 2023: क्विंटन डी कॉक खास रिकॉर्ड बनाने से 14 रन दूर

क्विंटन डी कॉक इस मुकाबले में 14 रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 12000 रन पूरे करने वाले साउथ अफ्रीका के सातवें क्रिकेटर बन जाएंगे। जैक कैलिस, एबी डी विलियर्स, हाशिम अमला, ग्रीम स्मिथ,हर्शल गिब्स औऱ गैरी कस्टर्न ने ही साउथ अफ्रीका के लिए यह कारनामा किया है। यह डी कॉक के वनडे करियर का 150वां मुकाबला भी होगा। 

CWC 2023: बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका को दी है कड़ी टक्कर, देखें आंकड़े

साउथ अफ्रीका-बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप में कुल चार मैच खेले गए हैं। जिसमें बांग्लादेश ने 2 औऱ साउथ अफ्रीका ने 2 मैच जीते हैं। बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने पिछले दोनों मैच जीते हैं। 2007 वर्ल्ड कप में प्रोविडेंस में और 2019 वर्ल्ड कप में ओवल में। 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश ने वनडे सीरीज भी जीती थी। 

Advertisement
Load More

साउथ अफ्रीका औऱ बांग्लादेश के बीच मंगलवार (24 अक्टूबर) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 23वां मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। शानदार फॉर्म में चल रही साउथ अफ्रीका चार मैच में तीन जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। वहीं इतने ही मैच में बांग्लादेश को सिर्फ 1 जीत औऱ तीन हार मिली है, टीम टेबल में सातवें नंबर पर काबिज है।  

Tags

RELATED ARTICLES