×
    Advertisement

    WPL 2023: मुंबई इंडियंस वुमेन बनाम यूपी वॉरियर्स एलिमिनेटर मैच से जुड़ी LIVE Updates

    • Saurabh Sharma2023-03-24 16:21:13
    • LAST UPDATED : Fri 24, 2023 04:21 0thIST

    Mumbai Indians Women vs UP Warriorz Eliminator WPL 2023 Live Updates

    हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस वुमेन (Mumbai Indians Women ) औऱ एलिसा हीली की कप्तानी वाली यूपी… Read More

    WPL 2023: मुंबई इंडियंस 72 रनों से यूपी वॉरियर्स को रौंदकर फाइनल में पहुंची, दिल्ली कैपिटल्स से होगा मैच

    नताली साइवर के तूफानी अर्धशतक और ईसी वोंग की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियस वुमेन ने एलिमिनेटर मैच में यूपी वॉरियर्स को 72 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस फाइनल में पहुंच गई, जहां 26 मार्च को उसका मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए , इसके जवाब में यूपी वॉरियर्स की टीम 17.4 ओवर में 110 रन पर ऑलआउट हो गई।

     

    Advertisement

    मुंबई इंडियंस की टीम जीत से 2 विकेट दूर

    14 ओवर का खेल खत्म होने पर यूपी वॉरियर्स का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 94 रन। क्रीज पर राजेश्वरी गायकवाड़ और अंजली सरवानी की जोड़ी। 

    मुंबई को मिली तीसरी सफलता, यूपी वॉरियर्स - 46/3

    मुंबई इंडियंस को तीसरी सफलता पांचवें ओवर की पहली गेंद पर मिली। ताहलिया मैक्ग्रा एक रन लेने के चक्कर में रनआउट हो गईं।

    WPL 2023:नताली साइव ने ठोका तूफानी पचास, मुंबई इंडियंसन फाइनल के लिए यूपी वॉरियर्स को दिया 183 का लक्ष्य

    नताली साइव ब्रंट के तूफानी अर्धशतक के दम पर मुंबई इंडियंस वुमेन ने एलिमिनेटर में जीत के लिए यूपी वॉरियर्स  को जीत के लिए 183 रनों का लक्ष्य दिया है। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम 26 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल मैच खेलेगी। ब्रंट ने 38 गेंदों में 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 72 रन की पारी खेली। इसले अलावा मेली केर ने 29 रन औऱ हेले मैथ्यूज ने 26 रन बनाए। 

    यूपी वॉरियर्स के लिए सोफी एक्लेस्टोन ने दो विकेट,पार्शवी चोपड़ा और अंजली सरवानी ने एक-एक विकेट लिया। 

    Advertisement

    मुंबई इजियंस की ठीकठाक शुरूआत, 10 ओवर के बाद बनाए इतने रन

    10  ओवर के बाद मुंबई इजियंस ने 2 विकेट के नुकसान पर 78 रन बना लिए हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर औऱ नताली साइवर की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। 

    8 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस 61-1

    8 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का 1 विकेट के नुकसान पर 61 रन। हेले मैथ्यूज और नताली साइवर की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। 

    WPL 2023: मुंबई इंडियंस की अच्छी शुरूआत, 4 ओवर के बाद स्कोर 30 रन

    यास्तिका भाटिया औऱ हेले मैथ्यूज ने मिलकर मुंबई इंडियंस को दी अच्छी शुरूआत, 4 ओवर के बाद स्कोर 30 रन।

    Advertisement

    WPL 2023: यूपी वॉरियर्स ने एलिमिनेटर नें टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को बल्लेबाज का न्यौता दिया,देखें प्लेइंग इलेवन

    यूपी वॉरियर्स की कप्तान एलिसा हीली ने मुंबई इंडियंस वुमेन के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

    टीमें:

    मुंबई इंडियंस वुमेंन (प्लेइंग इलेवन): हेले मैथ्यूज, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), मेली केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमैरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक

    यूपी वॉरियर्स (प्लेइंग इलेवन): एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), श्वेता सहरावत, सिमरन शेख, ताहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवानी, पार्शवी चोपड़ा, सोप्पाधंडी यशश्री
     

    डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड ऐसा रहा है

    डीवाई पाटिल स्टेडियम में वुमेंस प्रीमियर लीग में सबसे बड़ा औऱ सबसे छोटा स्कोर मुंबई इंडियंस की टीम ने बनाया है। मुंबई की टीम ने टूर्नामेंट के पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 विकेट पर 207 रन बनाए थे औऱ यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 127 रन।

    एलिमिनेटर में इस प्लेइंग के साथ उतर सकती हैं मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स, डालें एक नजर

    दोनों टीमें इस प्रकार हैं।

    मुंबई इंडियंस वुमेंन (संभावित प्लेइंग इलेवन) : हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), मेली केर, इस्सी वोंग / क्लो ट्रायॉन, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, हुमायरा काज़ी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक

    यूपी वॉरियर्स (संभावित प्लेइंग इलेवन): देविका वैद्य, एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), किरण नवगिरे, ताहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, सिमरन शेख, पार्शवी चोपड़ा, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़ 
     

    Advertisement
    Load More

    Mumbai Indians Women vs UP Warriorz Eliminator WPL 2023 Live Updates

    हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस वुमेन (Mumbai Indians Women ) औऱ एलिसा हीली की कप्तानी वाली यूपी वॉरियर्स (UP Warriorz) के बीच शुक्रवार (24 मार्च) को डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 का एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम रविवार (26 मार्च) को दिल्ली कैपिटल्स वुमेन के खिलाफ फाइनल मैच खेलेगी। 

    मुंबई इंडियंसन लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ मुकाबलों में से छह में जीत हासिल की थी। लेकिन रनरेट में के मामले में पिछड़ने के कारण टीम सीधे फाइनल में क्वालीफाई नहीं कर चुकी। वहीं यूपी वॉरियर्स की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे नबंर पर है। यूपी ने आठ मैच खेले, जिसमें चार में जीत औऱ चार में हार मिली।  

    Advertisement

    RELATED ARTICLES

    Advertisement
    Sports होम Special Live Cricket Video