Advertisement
Advertisement
Advertisement

आईपीएल में फ्लॉप लेकिन गर्लफ्रेंड के साथ पार्टियों में हिट-गेल

जमैका/नई दिल्ली, 6 जून (हि.स.)।आईपीएल सात में फ्लॉप केरेबियाई स्टार ऑलराउंडर क्रिस गेल इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पार्टियों का मजा ले रहे है। ये पार्टियां और कही नहीं गेल के अपने ही रेस्त्रां ट्रिपल सेंचुरी 333 में पार्टी

Advertisement
()
Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
Feb 11, 2015 • 12:24 AM

जमैका/नई दिल्ली, 6 जून (हि.स.)।आईपीएल सात में फ्लॉप केरेबियाई स्टार ऑलराउंडर क्रिस गेल इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पार्टियों का मजा ले रहे है। ये पार्टियां और कही नहीं गेल के अपने ही रेस्त्रां ट्रिपल सेंचुरी 333 में पार्टी आयोजित हो रही है।

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
February 11, 2015 • 12:24 AM

उन्होंने गुरुवार रात जमकर पार्टी की। उसकी तस्वीरें उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की हैं। इस पार्टी में उनकी गर्लफ्रेंड लाटी भी मौजूद थीं। इस सीजन वे कुल 196 रन बना सके। वे नौ पारियों में से एक में भी 50 का आंकड़ा नहीं छू सके।

Trending

विदित हो कि गेल ने टेस्ट करियर में दो बार 300 का आंकड़ा पार किया है। 15 नवंबर 2010 को उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ गाले में 333 रन की पारी खेली थी। इसी क्लासिक सेंचुरी के नाम पर उन्होंने 2013 में अपना रेस्त्रां खोला था। यहां पर आने वाले मेहमान कैरिबियन डिशेज के साथ फुटबॉल और क्रिकेट मैचों का आनंद बड़ी स्क्रीन पर ले सकते हैं।
हिन्दुस्तान समाचार/धीरेन्द्र/गोविन्द

Advertisement

TAGS
Advertisement