Advertisement
Advertisement
Advertisement

3 खिलाड़ी जो तोड़ सकते हैं क्रिस गेल के 175 रनों का रिकॉर्ड, लिस्ट में 1 भारतीय

आईपीएल के इतिहास में महान बल्लेबाज क्रिस गेल ने सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। गेल ने साल 2013 में पुणे वारियर्स इंडिया के खिलाफ 175 रनों की विशाल पारी खेली थी।

Nishant Rawat
By Nishant Rawat November 24, 2022 • 14:37 PM
Cricket Image for 3 खिलाड़ी जो तोड़ सकते हैं क्रिस गेल के 175 रनों का  रिकॉर्ड, लिस्ट में 1 भारतीय
Cricket Image for 3 खिलाड़ी जो तोड़ सकते हैं क्रिस गेल के 175 रनों का रिकॉर्ड, लिस्ट में 1 भारतीय (Andre Russell (Image Source: Google))
Advertisement

आईपीएल के इतिहास में महान बल्लेबाज क्रिस गेल ने सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। गेल ने साल 2013 में पुणे वारियर्स इंडिया के खिलाफ 175 रनों की विशाल पारी खेली थी। आज हम आपको बताएंगे उन 3 खिलाड़ियों के नाम जो क्रिस गेल का यह अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

आंद्रे रसल (Andre Russell)

Trending


कैरेबियाई स्टार ऑल राउंडर आंद्रे रसल एक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं। रसल अपने ताकतवर शॉर्ट्स के लिए जाने जाते हैं। आंद्रे ने कई मुकाबलों में अपनी टीम को हार्ड हिटिंग के दम पर जीत दिलाई है।

रसल महज 15 से 18 गेंदों में अर्धशतक ठोकने का दम रखते हैं, ऐसे में अगर उन्हें सलामी बल्लेबाजी करने का मौका मिलता है तो वह निश्चित तौर पर गेल का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)

इंडियन टीम के मिस्टर 360 सूर्यकुमार यादव भी हमारी लिस्ट का हिस्सा हैं। SKY की तुलना महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स से की जाती है। वह इंटरनेशनल लेवल पर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी टीमों के खिलाफ उन्हीं के घर पर सेंचुरी जड़ चुके हैं।

सूर्यकुमार यादव मैदान के हर कोने में चौके-छक्के मारने का दम रखते हैं, यही वजह है भविष्य में SKY भी क्रिस गेल का महान रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 3 खिलाड़ी जो बन सकते है ड्वेन ब्रावो की रिप्लेसमेंट, कर सकते है MS Dhoni की मदद

जोस बटलर (Jos Buttler)

इंग्लिश कैप्टन जोस बटलर भी भविष्य में गेल का रिकॉर्ड तोड़ सकते है, इसके सबसे ज्यादा आसार हैं। दरअसल, जोस ओपनर बैटर हैं, वहीं वह भी गेल की तरह आक्रमक क्रिकेट खेलते हैं।

Also Read: क्रिकेट के अनोखे किस्से

जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में अब तक 6 शतक जड़े हैं और उनका स्ट्राइक रेट 145.38 का रहा है। ऐसे में यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि वह अपने दिन पर गेल का रिकॉर्ड अपने नाम करने का दम रखते हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement