भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए भी खेल चुके अभिनव मुकुंद (Abhinav Mukund) ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी पसंदीदा 15 सदस्यीय भारतीय टीम का चुनाव किया है। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की 1-2 से हार के बाद उन्होंने मंगलवार (21 जुलाई) को यह स्क्वाड चुना, जिसमें कई चौंकाने वाले फैसले देखने को मिले।
क्रिकइन्फो द्वारा उनके सोशल मीडिया अकाउंटर पर शेयर की गई वीडियो में मुकुंद ने अपनी टीम में रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली को टॉप-3 बल्लेबाज के तौर पर चुना है। हालांकि उन्होंने बैकअप ओपनर के रूप में यशस्वी जायसवाल को जगह नहीं दी, जो उनकी इस टीम में सबसे बड़ा सरप्राइज है।
मिडिल ऑर्डर में उन्होंने श्रेयस अय्यर को शामिल किया है। वहीं विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल और ईशान किशन को चुना गया है। ऑलराउंडर की भूमिका के लिए मुकुंद ने हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर पर भरोसा जताया है।