IND vs PAK Final: अभिषेक शर्मा-तिलक वर्मा चमके, Team India ने Gold जीतने के लिए पाकिस्तान को दिया 212 रनों का लक्ष्य (IND vs PAK Final: अभिषेक शर्मा-तिलक वर्मा चमके, Team India ने Gold जीतने के लिए पाकिस्तान को दिया 212 रनों का लक्ष्य)
IND vs PAK Final, Asian Games 2026: श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी वाली भारतीय टी20 टीम ने एशियन गेम्स के फाइनल में पाकिस्तान के सामने 212 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा किया है। ये मुकाबला निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जा रहा है।
भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। अभिषेक ने टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई और ओपनिंग करके 28 गेंदों पर 3 चौके 7 छक्के लगाकर 61 रन बनाए। दूसरी तरफ तिलक ने टीम इंडिया के लिए शानदार फिनिश किया और 22 गेंदों पर 3 चौके 4 छक्के लगाकर नाबाद 51 रन ठोके।
इनके अलावा शिवम दुबे ने 15 गेंदों पर 27 रन, ईशान किशन ने 18 गेंदों पर 20 रन, श्रेयस अय्यर ने 24 गेंदों पर 21 रन और वैभव सूर्यवंशी ने 9 गेंदों पर 15 रन जोड़े। तो ऐसे भारत ने अपने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन बनाए।