आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। तेज गेंदबाज आकाश दीप के पूरे सीजन से बाहर होने के बाद टीम की गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही है। पहले से ही चोट से जूझ रही टीम के लिए अब रिप्लेसमेंट चुनना बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे में तीन खिलाड़ी ऐसे हैं जो उनकी जगह ले सकते हैं।
आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पहले हर्षित राणा चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हुए और अब तेज गेंदबाज आकाश दीप भी लोअर बैक में स्ट्रेस इंजरी के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इस दोहरे झटके ने टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह हिला कर रख दिया है।
स्थिति और भी गंभीर इसलिए हो जाती है क्योंकि मथीशा पथिराना भी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और वह शुरुआती कुछ मैच मिस करने वाले हैं। ऐसे में केकेआर के पास अनुभवी तेज गेंदबाजों की कमी साफ नजर आ रही है और टीम मैनेजमेंट को जल्द से जल्द सही रिप्लेसमेंट चुनना होगा।