Andre Russell 600 T20 Match: मेजर लीग क्रिकेट 2026 टूर्नामेंट (MLC 2026) का क्वालीफायर-1 गुरुवार, 16 जुलाई को कैलिफोर्निया के ओकलैंड कोलिज़ियम स्टेडियम में खेला गया था जहां लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (Los Angeles Knight Riders) ने 187 रन डिफेंड करके सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स (San Francisco Unicorns) को 7 रनों से मात दी। इसी मुकाबले में LAKR के दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने एक महारिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, 38 वर्षीय आंद्रे रसेल के लिए ये उनके टी20 करियर का 600वां मुकाबला था जिसके लिए मैदान पर कदम रखते ही वो दुनिया के सिर्फ ऐसे तीसरे खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने 600 या उससे टी20 मुकाबले खेले। उनसे पहले सिर्फ कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ये कारनामा किया।
टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी
- कीरोन पोलार्ड - 745
- सुनील नारायण - 605
- आंद्रे रसेल - 600
- ड्वेन ब्रावो - 582
- डेविड मिलर - 568