Gujarat Titans Probable XI Vs RR Qualifier-2, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का क्वालीफायर-2 शुक्रवार, 29 मई को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स (GT Vs RR) के बीच PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस रोमांचक मुकाबले के लिए गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
कुलवंत खेजरोलिया पर गिरेजी गाज: गुजरात टाइटंस ने क्वालीफायर-1 में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ कुलवंत खेजरोलिया को प्लेइंग इलेवन में जगह दी थी जिन पर अब गाज गिर सकती है। दरअसल, क्वालीफायर-1 के अहम मुकाबले में कुलवंत बुरी तरह फ्लॉप रहे थे और उन्होंने दो ओवर में बिना कोई विकेट लिए 15.50 की इकोनॉमी से पूरे 31 रन लुटा दिए थे। यही वजह है कि अब उन्हें क्वालीफायर-2 में जगह मिलना बेहद मुश्किल माना जा रहा है।
अरशद खान की हो सकती है वापसी: GT क्वालीफायर-2 के लिए अपनी टीम में बदलाव का मन बनाती है तो ऐसे में अरशद खान को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। 28 साल के अरशद भी एक लेफ्टी फास्ट बॉलर हैं। उन्होंने साल 2026 के IPL में अब तक 7 मैचों की 5 इनिंग में 5 विकेट झटके हैं। खास बात ये है कि अरशद अपनी बैटिंग से भी कुछ योगदान कर सकते हैं।