Advertisement

BCCI Awards: शुभमन गिल को मिला 2023 का बेस्ट क्रिकेटर का अवॉर्ड, दीप्ति, जायसवाल, अश्विन को भी मिला ये सम्मान

हैदराबाद में 23 जनवरी को बीसीसीआई ने चार साल बाद अवॉर्ड फंक्शन आयोजित किया। इससे पहले ये अवार्ड फंक्शन 2019 में हुआ था।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap January 23, 2024 • 20:40 PM
BCCI Awards: शुभमन गिल को मिला 2023 का बेस्ट क्रिकेटर का अवॉर्ड, दीप्ति, जायसवाल, अश्विन को भी मिला
BCCI Awards: शुभमन गिल को मिला 2023 का बेस्ट क्रिकेटर का अवॉर्ड, दीप्ति, जायसवाल, अश्विन को भी मिला (Image Source: Google)
Advertisement

हैदराबाद में 23 जनवरी को बीसीसीआई ने चार साल बाद अवॉर्ड फंक्शन आयोजित किया। इससे पहले ये अवार्ड फंक्शन 2019 में हुआ था। शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी ने क्रमशः 2022-23, 2021-22, 2020-21, 2019-20 के लिए बेस्ट इंटरनेशनल मेंस क्रिकेटर (पॉली उमरीगर अवॉर्ड) का अवार्ड जीता। वूमेंस क्रिकेट में झूलन गोस्वामी, दीप्ति शर्मा और स्मृति मंधाना ने बेस्ट क्रिकेटर का अवार्ड जीता। वहीं फारुख इंजीनियर और रवि शास्त्री को भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। तो हम आपको विस्तार से बताएंगे की किस-किस को कौन-सा अवार्ड मिला है। 

मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2019-20)- मोहम्मद शमी

Trending


मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2020-21)- रविचंद्रन अश्विन

मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2022-23)- शुभमन गिल 

वूमेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2019-20)- दीप्ति शर्मा

वूमेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2020-22): स्मृति मंधाना

वूमेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2022-23): दीप्ति शर्मा

बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू का अवार्ड पाने वाले क्रिकेटर्स  

मेंस में बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (2019-20): मयंक अग्रवाल 

मेंस में बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (2020-21): अक्षर पटेल

मेंस में बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (2021-22): श्रेयस अय्यर 

मेंस में बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (2022-23): यशस्वी जायसवाल 

वूमेंस में बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (2019-20): प्रिया पूनिया

वूमेंस में बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (2020-21): शेफाली वर्मा

वूमेंस में बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (2021-22): एस मेघना

वूमेंस में बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (2022-23): अमनजोत कौर

माधवराव सिंधिया अवॉर्ड

2019-20 रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज: जयदेव उनादकट, सौराष्ट्र

2021-22 रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज: शम्स मुलानी, मुंबई

2022-23 रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज: जलज सक्सेना, केरल

2019-20 रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज: राहुल दलाल (अरुणाचल प्रदेश)

2021-22 रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज: सरफराज खान (मुंबई)

2022-23 रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज: मयंक अग्रवाल (कर्नाटक)

लाला अमरनाथ अवॉर्ड

2019-20- रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले बेस्ट ऑलराउंडर: एमबी मुरसिंघ, त्रिपुरा

2021-22- रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले बेस्ट ऑलराउंडर: शम्स मुलानी, मुंबई

2022-23-  रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले बेस्ट ऑलराउंडर: सारांश जैन, मध्य प्रदेश

2019-20- बेस्ट ऑलराउंडर- डोमेस्टिक सीमित ओवरों की क्रिकेट में: बाबा अपराजित, तमिलनाडु

2020-21- बेस्ट ऑलराउंडर- डोमेस्टिक सीमित ओवरों की क्रिकेट में: ऋषि धवन, हिमाचल प्रदेश

2021-22- बेस्ट ऑलराउंडर- डोमेस्टिक सीमित ओवरों की क्रिकेट में:  ऋषि धवन, हिमाचल प्रदेश

2022-23- बेस्ट ऑलराउंडर- डोमेस्टिक सीमित ओवरों की क्रिकेट में: रियान पराग, असम

माधवराव सिंधिया अवॉर्ड

2019-20 में रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज: जयदेव उनादकट, सौराष्ट्र

2021-22 में रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज: शम्स मुलानी, मुंबई

2022-23 में रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज: जलज सक्सेना, केरल

2019-20 में रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज: राहुल दलाल, अरुणाचल प्रदेश

2021-22 में रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज: सरफराज खान, मुंबई

2022-23 में रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज: मयंक अग्रवाल, कर्नाटक

सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

फारूख इंजीनियर, रवि शास्त्री 

दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड

रविचंद्रन अश्विन (टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट, 2022-23)

Also Read: Live Score

यशस्वी जायसवाल (टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन, 2022-23)

डोमेस्टिक क्रिकेट में बेस्ट अंपायर

2019-20 में ए पद्मनाभन

2020-21 में वृंदा राठी

2021-22 में जयरामन मदनगोपाल

2022-23 में रोहन पंडित


Cricket Scorecard

Advertisement