IPL 2026: अहमदाबाद में चला कैमरून ग्रीन का बल्ला, कोलकाता नाइट राइडर्स ने खड़ा किया 181 रन का लक्ष्य (Image Source: X)
IPL 2026, Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत खराब रही, लेकिन कैमरून ग्रीन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाल लिया। उन्होंने मुश्किल हालात में जिम्मेदारी लेते हुए टीम को 180 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला शुक्रवार (17 अप्रैल) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी KKR की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान अजिंक्य रहाणे बिना खाता खोले ही पहले ओवर में आउट हो गए, जबकि अंगकृष रघुवंशी 2 रन और टिम सेफर्ट 19 रन बनाकर पावरप्ले के अंदर ही पवेलियन लौट गए।