LSG vs MI, IPL 2023 Eliminator: MI ये 3 खिलाड़ी हिला सकते हैं LSG की दुनिया, चेपॉक में सकते हैं चमक (Image Source: Google)
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का पहला एलिमिनेटर मैच मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बुधवार (24 मई) को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे मुंबई इंडियंस के उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो एलिमिनेटर मैच में अपने शानदार प्रदर्शन से लखनऊ सुपर जायंट्स की दुनिया हिला सकते हैं। यह खिलाड़ी अपने दम पर मुंबई इंडियंस को मैच जीता सकते हैं। इन तीनों ही खिलाड़ियों को आप अपनी फैंटेसी टीम में शामिल कर सकते हैं।
कैमरून ग्रीन (Cameron Green)
मुंबई इंडियंस ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर आईपीएल ऑक्शन में बड़ी बोली लगाई थी। एमआई ने ग्रीन को 17.5 करोड़ रुपये में खरीदा था और इस हरफनमौला खिलाड़ी ने भी अपनी टीम को निराश नहीं किया।