दुनिया में अगर किसी क्रिकेट टीम को उसके देश में हराना लगभग नामुमकिन है तो वो भारतीय टीम है। पूरी दुनिया इसका नमूना हाल ही में नागपुर टेस्ट में देख चुकी है। दुनिया की कोई भी टीम हो फिर चाहे वो ऑस्ट्रेलिया हो, न्यूज़ीलैंड हो, इंग्लैंड हो या साउथ अफ्रीका हो इन सभी के लिए भारत को भारत की सरजमीं पर हराना किसी सपने से कम नहीं है लेकिन अफसोस ऐसा 10 में से सिर्फ 1 बार होता है कि भारत अपनी सरज़मीं पर टेस्ट सीरीज हार जाए।
ऐसे में सवाल अब ये उठता है कि क्या अगर वर्ल्ड इलेवन बनाई जाए और उस टीम में दुनियाभर के स्टार क्रिकेटर्स को शामिल किया जाए और फिर भारत से भारत में टेस्ट सीरीज हो, तो क्या वो टीम भारत को भारत में हरा पाएगी? अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो शायद आपको हमारे इस आर्टिकल में आपके सवाल का जवाब में मिल जाए।
Cricketnmore की टीम ने एक वर्ल्ड इलेवन चुनी है जिसमें जो रूट, बेन स्टोक्स, बाबर आजम, स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन जैसे स्टार खिलाड़ी भी शामिल हैं और गेंदबाजों में कगिसो रबाडा और मिचेल स्टार्क जैसे तेज़ गेंदबाज भी शामिल हैं। तो अब आप बताईए कि क्या ये टीम भारत को भारत में हरा सकती है?
- 4 World Class Batters
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) February 12, 2023
- 2 High Quality All Rounders
- 2 Tearaway Pacers
Can This Team Beat India In India?#INDvAUS #WTC #WorldTestChampionship #IndianCricket #Test pic.twitter.com/ZqGjMfEf1p