जनवरी 05, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): महेन्द्र सिंह धोनी के वनडे और टी-20 की कप्तानी से संन्यास लेने के बाद सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ट्रेंड करते रहे। माही के फैंस और क्रिकेट प्रेंमियों ने ट्वीटर पर जमकर योगराज की खिंचाई की। भारतीय कप्तान के लिए गांगुली की ख्वाहिश हुई पूरी
गौरतलब है कि युवी के पिता योगराज सिंह अपने बेटे के टीम में चयन नहीं होने के लिए महेन्द्र सिंह धोनी को जिम्मेदार ठहराते आए हैं। अब जब धोनी ने कप्तानी से खुद संन्यास ले लिया है, ऐसे में क्रिकेट फैंस योगराज पर जमकर बरस रहे हैं।
आपको बता दे कि साल 2015 में हुए वनडे वर्ल्ड कप की टीम में युवराज सिंह के चयन नहीं होने के बाद योगराज सिंह ने महेन्द्र सिंह धोनी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि धोनी बहुत घमंडी है। जिस तरह से रावण का अहंकार एक दिन खत्म हो गया था, वही हर्ष एक दिन धोनी का भी होना है। वह खुद को रावण से भी ऊपर मानते हैं।