Advertisement
Advertisement
Advertisement

VIDEO: गंभीर की 'तथाकथित फिनिशर' वाली बात से मामला गरमाया, भड़के धोनी के फैंस

IPL 2021: पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। फैंस अक्सर गौतम गंभीर पर यह आरोप लगाते आए हैं कि वो जानबूझकर धोनी की तारीफ नहीं करते और हमेशा उन्हें धोनी में

Prabhat  Sharma
By Prabhat Sharma October 03, 2021 • 14:04 PM
Cricket Image for Csk Captain Ms Dhoni Fans Trolled Gautam Gambhir For This Reason
Cricket Image for Csk Captain Ms Dhoni Fans Trolled Gautam Gambhir For This Reason (gautam gambhir and ms dhoni (Image Source: Google))
Advertisement

IPL 2021: पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। फैंस अक्सर गौतम गंभीर पर यह आरोप लगाते आए हैं कि वो जानबूझकर धोनी की तारीफ नहीं करते और हमेशा उन्हें धोनी में कमी ही नजर आती है। इस बीच केकेआर और पंजाब के बीच चल रहे मैच के दौरान गंभीर ने कुछ ऐसी बात बोल दी जिसके बाद धोनी के फैंस भड़क उठे हैं।

गौतम गंभीर कमेंट्री के दौरान ग्रीम स्वान से ‘फिनिशर्स’ के रोल के बारे में बात करते हुए कहा, 'आंद्रे रसल को एक फिनिशर बताया जाता है। नहीं, मुझे लगता है पिछले कुछ सालों में विराट कोहली से बेहतरीन फिनिशर कोई नहीं है। फर्क इतना है कि वो तीन नंबर पर बल्लेबाजी करते है।'

Trending


गौतम गंभीर ने आगे कहा, 'किसी भी खिलाड़ी को फिनिशर कह देने से वो खिलाड़ी फिनिशर नहीं बन जाता। तथाकथित फिनिशरों की तुलना में विराट कोहली के रन बनाने की तुलना कर लें।' गौतम गंभीर ने अपने इस बयान में तथाकथित फिनिशर शब्द का प्रयोग किया था। दुनिया जानती है कि धोनी की गिनती सबसे बड़े मैच फिनिशर में होती है। ऐसे में गंभीर के इस कमेंट के बाद फैंस भड़क गए और कुछ इस प्रकार रिएक्ट किया-

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

बता दें कि चैन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2021 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। हालांकि, धोनी की खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। धोनी ने आईपीएल 2021 में अब तक खेले गए 12 मुक़ाबलों में 13.20 की मामूली औसत से कुल 66 रन बनाए हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement