CSK कैप्टन एमएस धोनी का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह अपनी टीम के होम ग्राउंड यानी एमए चिदंबरम स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के साथ हुए मुकाबले के बाद लड़खड़ाते हुए चलते नज़र आए थे। इस मैच के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी धोनी की फिटनेस पर अपडेट देते हुए यह बताया था कि वह घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। ऐसे में अब फैंस के बीच यह सवाल है कि क्या महेंद्र सिंह धोनी आगामी मुकाबलों में इंजर्ड होने के कारण कोई मैच मिस करेंगे या नहीं?
अगर आप भी महेंद्र सिंह धोनी से रिलेटेड यह जानकारी चाहते है तो बता दें कि माही आगामी मुकाबलों में भी विकेट के पीछे चतुराई दिखाते और बल्ले के साथ छक्के लगाते नज़र आने वाले हैं। CSK के सीईओ काशी विश्वनाथन ने माही की फिटनेस पर अटडेट देते हुए उनके उपलब्ध होने की पुष्टि की है।
उन्होंने कप्तान धोनी की इंजरी पर बातचीत करत हुए कहा, 'वह खेलेंगे। यह सच है कि उनके घुटने पर इंजरी है, लेकिन उन्होंने हमें इसके बारे में नहीं बताया है।'इसी बीच काशी विश्वनाथन ने टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पर भी बड़ा अपडेट दिया। CSK के CEO का कहना है कि बेन स्टोक्स तेजी से ठीक हो रहे हैं। वह 30 अप्रैल तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।
Dhoni played that special knock with lots of pain in the Knee.
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 13, 2023
Man, Myth, Legend, Thala. pic.twitter.com/yifGdHC3VF