महेंद्र सिंह धोनी, एक ऐसा खिलाड़ी जिससे विपक्षी टीम के खिलाड़ी भी कुछ ना कुछ सीखना चाहते हैं। माही अक्सर ही अपने साथी खिलाड़ियों को ज्ञान देते और उनकी मदद करते नज़र आते हैं। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। दरअसल, इस बार राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी ध्रुव जुरेल ने माही को अपना गुरु बनाया है।
जी हां, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के खत्म होने के बाद ध्रुव जुरेल महेंद्र सिंह धोनी से क्रिकेट का ज्ञान प्राप्त करते नज़र आए। माही ने भारतीय युवा खिलाड़ी को क्रिकेट खासतौर पर बैटिंग से रिलेटेड कुछ टिप्स दिये। यह वीडियो खुद जुरेल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।
महान कप्तान MS Dhoni के साथ हुई बातचीत का वीडियो साझा करते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी ने लिखा, 'आज मैं अपने सपने को जी रहा हूं। मेरे आइडल MS Dhoni भईया के साथ फील्ड शेयर करना मेरे लिए मेरे जीवन का सबसे अच्छा पल है।' बता दें कि ध्रुव को राजस्थान रॉयल्स ने साल 2022 के मेगा ऑक्शन में उनके बेस प्राइस यानी 20 लाख रुपये में खरीदा था। अब तक उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में कुल 3 मुकाबले खेले हैं जिसके दौरान उनके बैट से 44 की औसत से 44 रन निकले हैं।
"Living the Dream: A surreal moment sharing the field with my idol @msdhoni bhaiya undoubtedly one of the best moments of my life!" pic.twitter.com/8dE8saS5Xh
— dhruvjurel (@dhruvjurel21) April 13, 2023