आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ करो या मरो वाले आखिरी लीग मैच में राजस्थान रॉयल्स को वैभव सूर्यवंशी से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वो इस मैच में पहली ही बॉल से बेरंग नजर आए और अंत में दीपक चाहर की गेंद पर नमन धीर के हाथों लपके गए। आउट होने से पहले सूर्यवंशी ने 6 गेंदों पर 4 रन बनाए।
इस मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहली गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने पावरप्ले में तीन विकेट चटकाकर अपने कप्तान के फैसले को सही साबित कर दिखाया। सबसे पहले यशस्वी जायसवाल आउट हुए और उसके बाद अगले ओवर में दीपक चाहर ने वैभव सूर्यवंशी को अपने जाल में फंसाकर पवेलियन भेज दिया। उनके विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
बता दें कि प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए राजस्थान के लिए इस मुकाबले में जीत जरूरी है। अगर राजस्थान ये मैच हार गया तो पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स में से कोई एक चौथे स्थान के लिए अपना दावा मज़बूत कर लेगा।
Both #RR openers back in the hut @mipaltan are elated and how
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
Updates https://t.co/h2ze7K0gd6#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRR pic.twitter.com/ZzM8XS5Bh9