MI vs GT Mid-Innings: IPL 2025 के 56वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस(MI) की शुरुआत खराब रही, लेकिन विल जैक्स (53) और सूर्यकुमार यादव (35) की फाइटिंग साझेदारी ने टीम को संभाला। इसके बावजूद गुजरात(GT) की कसी हुई गेंदबाज़ी के सामने मुंबई 20 ओवर में 155/8 ही बना सकी। साई किशोर ने दो अहम विकेट लेकर मिडिल ऑर्डर तोड़ा।
वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर रायन रिकेलटन सिर्फ 2 रन बनाकर पहले ही ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके बाद रोहित शर्मा भी 7 रन बनाकर चलते बने। अरशद खान ने उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच कराया।
मुंबई की पारी को फिर सूर्यकुमार यादव और विल जैक्स ने संभाला। दोनों ने मिलकर फिफ्टी प्लस साझेदारी की। सूर्यकुमार ने इस दौरान इस सीजन के 500 रन भी पूरे किए और टॉप स्कोरर बने, लेकिन वह 35 रन पर साई किशोर की गेंद पर आउट हो गए।