Ellyse Perry Record: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) का तीसरा मुकाबला शनिवार, 13 जून को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका (AUS-W vs SA-W) के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए मैदान पर कदम रखते ही ऑस्ट्रेलिया की महान ऑलराउंडर एलिस पेरी (Ellyse Perry) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम करेंगी।
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच एजबेस्टन में होने वाला साल 2026 का टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला, एलिस पेरी के करियर का 48वां टी20 वर्ल्ड कप मैच होगा। खास बात ये है कि इसके लिए मैदान पर कदम रखते 35 वर्षीय एलिस पेरी इतिहास रच देंगी और ICC टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास (पुरुण और महिला) में सर्वाधिक मुकाबले खेलने वाली खिलाड़ी बन जाएगी।
गौर करें कि फिलहाल ये रिकॉर्ड संयुक्त रूप से ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी और भारत के महान बल्लेबाज़ रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। इन दोनों ही दिग्गजों ने अब तक अपने करियर में 47-47 टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले खेले हैं। रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट ले चुके हैं।